आमेट में कांग्रेस की बैठक, पंचायत समिति चुनाव एकजुट होकर लड़ने का संकल्प
संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत कर आमेट में प्रधान और जिला परिषद में जिला प्रमुख बनाने के उद्देश्य से नेताओं ने कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाने का आह्वान किया।

तस्वीर में मंडप के नीचे मंच पर बैठे लोग कांग्रेस पार्टी की बैठक में शामिल हैं।
आमेट में आगामी पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए एकजुट होकर मैदान में उतरने का संकल्प लिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमेट के तत्वावधान में उपखण्ड मुख्यालय पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को मजबूत करने, चुनावी रणनीति तैयार करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मजबूत संगठन के दम पर आगामी पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाई जाएगी।
बैठक में आमेट पंचायत समिति में कांग्रेस का प्रधान एवं जिला परिषद में कांग्रेस का जिला प्रमुख बनाने का संकल्प लिया गया। इसके लिए बूथ स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह, पूर्व विधायक गणेश सिंह परमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चुंडावत, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन कैलाश मेवाड़ा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश चंद्र शर्मा, रामलाल गुर्जर, सुरेश पारीक, अर्जुन सिंह देवरिया, मांगीलाल, लेहरीलाल, बक्सीराम देवासी, पूर्व उपचेयरमैन मीरु खान मंसुरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रदीप सिंह राठौड़ सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
वहीं नवनिर्वाचित पार्षद इलाही बख्श कुरैशी, ताहिर अली, सुरेश खींची, युवा कांग्रेस हिम्मत खटीक, धर्मेश रेबारी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत और एकजुटता के साथ जनता के बीच जाएंगे और पंचायत समिति एवं जिला परिषद में कांग्रेस का परचम लहराने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।
बैठक का मंच संचालन रोशन लाल तेली एवं मनीष मेवाड़ा ने किया। बैठक के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए संकल्प लिया—“एकजुट कांग्रेस, मजबूत कांग्रेस — आमेट में कांग्रेस का प्रधान, जिला परिषद में कांग्रेस का जिला प्रमुख।”

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
