नगर के श्री हीरालाल देवपुरा राजकीय महाविद्यालय आमेट में मंगलवार को अलख की ज्योत जगाने वाली संत शिरोमणि महात्मा भूरी बाई की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर महात्मा भूरी बाई को पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम के दौरान मौन रहने की प्रेरणा के माध्यम से भक्ति भाव जागृत करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मौन साधना के माध्यम से भक्ति भाव को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रचार्य रामकेश मीना, कैलाश चन्द्र खटीक, हिमांशू शर्मा, लाल सिंह पँवार, राकेश कुमार, आस्था मेडम, काजोड़ीमल तिवारी सहित महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराते हुए महात्मा भूरी बाई को पुष्पांजलि अर्पित की। जयंती आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को संत शिरोमणि महात्मा भूरी बाई के बताए आध्यात्मिक मूल्यों और भक्ति भावना से जुड़ने की प्रेरणा दी गई।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story