ब्लॉक प्रारंभिक शारीरिक शिक्षक संघ के समस्त शारीरिक शिक्षकों ने सीबीईओ कार्यालय में कार्यग्रहण करने वाले नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर आमेट ब्लॉक के सीबीईओ गिरजा शंकर मिश्रा, एसीबीईओ नारायण सिंह राव, एसीबीईओ किशन गुर्जर, आरपी भगवती लाल धाभाई तथा आरपी व प्रवेक्षक रतन लाल सालवी ने पदभार ग्रहण किया।

नव नियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत में प्रारंभिक शारीरिक शिक्षक संघ की ओर से साफा बंधवाकर एवं इकलाई पहनाकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं।

स्वागत समारोह में प्रारंभिक शारीरिक शिक्षक संघ के संरक्षक गिरिराज डाकोत, अध्यक्ष नंद किशोर शर्मा, उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह चौहान, सचिव पंकज गाडरी, सह सचिव तौफीक आलम, शारीरिक शिक्षक बालूराम गुर्जर, राजेश खटीक, शोभा लाल जाट, हरीशंकर जाट, भगवान सिंह राव, रंगलाल गुर्जर, दयाराम मीणा, हरिकिशन खटीक, अजय कुमार, धर्मवीर मिर्धा और मनोज भादू सहित समस्त शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य सीबीईओ कार्यालय में कार्यभार संभालने वाले नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान करना रहा। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी कुलदीप खटीक ने दी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story