साकेत साहित्य संस्थान का विस्तार और प्रभाव

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव ने साकेत साहित्य संस्थान के बारे में कहा कि:

"संस्थान की स्थापना 25 वर्ष पूर्व आमेट में हुई थी जो लगभग पूरे प्रदेश में लगभग दस हजार नियमित पाठक सदस्यों के साथ वटवृक्ष के रूप में विस्तारित हो गया है।"


रचनात्मक गतिविधियों हेतु प्रेरणा

साकेत साहित्य संस्थान आमेट के तहसील अध्यक्ष मुकेश वैष्णव ने आंचलिक शिक्षण सेवा संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए कहा:

  • "नवीन रचनात्मक गतिविधियों में सृजन करने वाले साहित्य अनुरागियों को साकेत साहित्य संस्थान से जुड़ने हेतु प्रेरित किया।"

नवीन रचनाकारों को मंच और प्रकाशन

कार्यक्रम संयोजक मुबारिक अजनबी ने बताया कि साकेत साहित्य संस्थान नवीन रचनाकारों को एक उचित मंच प्रदान कर रहा है एवं संस्थान नवीन रचनाओं को विभिन्न पुस्तकों में प्रकाशित करने का कार्य कर रहा है।


कार्यक्रम का संचालन और उपस्थिति

  • संचालन: कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक करण सिंह ने किया।
  • आभार प्रदर्शन: आंचलिक शिक्षण सेवा संस्थान की संचालिका सुनीता वैष्णव ने आभार व्यक्त किया।
  • मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि: मुख्य अतिथि सीबीईओ नारायण सिंह राव व विशिष्ट अतिथि साकेत अध्यक्ष मुकेश वैष्णव ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य:

लक्ष्मी लौहार, मुराद बानु, कृष्णा सुथार, उमेश खटीक, दिलु कंवर, प्रेरणा कंवर, रुप कंवर, आईशा बानु, गीता सोनी, सीमा देवी, विजय प्रजापत आदि उपस्थित थे।


फोटो विवरण

आमेट: सीबीईओ नारायण सिंह राव व साकेत अध्यक्ष मुकेश वैष्णव को सम्मानित करते आंचलिक शिक्षण सेवा संस्थान के पदाधिकारी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story