आमेट: सीबीईओ नारायण सिंह राव ने आगरिया वाडा स्कूल का किया औचक निरीक्षण
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता परखी और व्यवस्थाओं के सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आमेट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय आगरिया वाडा में निरीक्षण के दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव का स्वागत करते संस्था प्रधान एवं विद्यालय स्टाफ।
आमेट। राजकीय प्राथमिक विद्यालय आगरिया वाडा में प्रशासनिक सक्रियता और शैक्षणिक गुणवत्ता को परखने हेतु मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) नारायण सिंह राव द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। सीबीईओ के रूप में नारायण सिंह राव के विद्यालय परिसर में प्रथम आगमन पर हर्षोल्लास का वातावरण देखा गया, जहाँ विद्यालय के संस्था प्रधान एवं समस्त स्टाफ साथियों द्वारा उनका पूर्ण उत्साह और गर्मजोशी के साथ आत्मीय स्वागत किया गया।
इस गरिमामय अवसर पर सम्मान की परंपरा का निर्वहन करते हुए सीबीईओ साहब को साफा एवं दुपट्टा पहनाकर भावभीनी विदाई और अभिनंदन किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं, भौतिक संसाधनों तथा संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की सघन जानकारी प्राप्त की। सीबीईओ नारायण सिंह राव ने शिक्षण कार्य की सूक्ष्म समीक्षा करते हुए विद्यालय के चहुंमुखी विकास हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। इस निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार के सभी सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे, जिससे विद्यालय में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
