आमेट। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) आमेट नारायण सिंह राव ने क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिकी का सघन निरीक्षण कर वहां की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की सभी कक्षाएं पूर्णतः सुव्यवस्थित पाई गईं और कार्यालय संबंधी अभिलेखीय कार्य भी अत्यंत संतोषप्रद मिले। विद्यालय परिसर में व्याप्त अनुशासन और शैक्षणिक स्टाफ की समर्पणपूर्ण कार्यशैली को देखकर सीबीईओ राव ने अपनी विशेष प्रसन्नता व्यक्त की।

निरीक्षण के उपरांत आयोजित विद्यार्थियों की सामूहिक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने प्रतिभावान छात्रा मंजू गुर्जर का सार्वजनिक अभिनंदन कर उसका उत्साहवर्धन किया। राव ने विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से आगामी समय में अनिवार्य रूप से एक-एक कविता याद करने के लिए प्रेरित किया, जिससे छात्रों की अभिव्यक्ति कौशल में सुधार हो सके। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। विद्यालय के कुल 369 नामांकित विद्यार्थियों के सापेक्ष निरीक्षण के समय 260 छात्र-छात्राएं उपस्थित दर्ज किए गए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मण लाल रेगर ने सीबीईओ नारायण सिंह राव का राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा बंधवाकर एवं इकलाइ पहनाकर आत्मीय सम्मान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रेगर सहित स्टाफ सदस्य संजीव कुमार देव, ताराचंद मकराना, गोविंद पालीवाल, सुभाष चंद्र जाट, श्रीमती माया सोनी, संदीप सेन, सरवन लाल गुर्जर, गौरीशंकर पारीक, श्री व्यास एवं श्रीमती टीना शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन गौरीशंकर पारीक एवं संजीव कुमार देव द्वारा किया गया। उच्चाधिकारियों द्वारा विद्यालय की सराहना से समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story