आमेट क्षेत्र में मंगलवार दोपहर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई हल्की बारिश ने जहां मौसम को खुशनुमा बना दिया, वहीं नगर की सफाई व्यवस्था की हकीकत भी उजागर कर दी।

जाम नाले ने बढ़ाई मुसीबत

नगर के मुख्य बस स्टैंड पर बना नाला पिछले करीब दो महीनों से कचरे के कारण जाम पड़ा है। जानकारी के अनुसार, नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने पूर्व में जेसीबी की मदद से नाले को आंशिक रूप से खोलने के लिए खुदाई तो की थी, लेकिन इसके बाद न तो नाले की पूरी सफाई की गई और न ही खोदे गए गड्ढे को पुनः भरा गया। मंगलवार को हुई हल्की बारिश के चलते जाम नाले से गंदा पानी सड़कों पर फैल गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यात्री और स्थानीय लोग दुर्गंध से बेहाल

बस स्टैंड जैसे व्यस्त क्षेत्र में जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित हुआ। वहीं गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का वहां खड़ा रहना भी मुश्किल हो गया। मुख्य बस स्टैंड पर दिनभर यात्रियों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में इस तरह की अव्यवस्था लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। अब देखना यह है कि नगर पालिका प्रशासन इस गंभीर समस्या को कब तक दूर करता है और आमजन को राहत दिलाने के लिए ठोस कदम कब उठाए जाते हैं।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story