आमेट। संविधान दिवस के अवसर पर आमेट बस स्टैंड पर कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय संविधान के महत्व, उसके मूल्यों और लोकतंत्र की मजबूती पर चर्चा की गई। इस दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नारू लाल रैगर ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की आधारशिला है। संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देने के साथ आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को संविधान का सम्मान करते हुए उसके आदर्शों पर चलना चाहिए।

प्यारे लाल बैरवा ने कहा कि संविधान की रक्षा करना और उसके मूल्यों को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने संविधान के सिद्धांतों के प्रति जागरूकता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमारी, पूर्व उप चेयरमैन हाजी मीरु खा मंसूरी, प्यारे लाल रैगर, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग नगर अध्यक्ष ताहिर अली शौरघर, पार्षद इलाही बख्श कुरैशी, प्रदीप सिंह राठौड़, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आमेट मनोज बुनकर, जाफर खांन फौजदार, पुष्पेंद्र जांगिड, मोहन लाल रैगर, आजाद शाह, फिरोज शेख, बाबू लाल सालवी, प्यारे लाल सालवी और बाबूलाल सालवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में संविधान के मूल आदर्शों को अपनाने और उनकी रक्षा के सामूहिक संकल्प के साथ संविधान दिवस मनाया गया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story