आमेट में बोहरा समाज द्वारा गुरूवार को नगर में ईद उल फितर का त्यौहार बडे हर्षोल्लास के साथ पारम्परिक रूप से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर नगर के बोहरवाडी स्थित मस्जिद में सदर जनाब अमिल साहब मुल्ला अब्दुल्कादिर ने सुबह सामुहिक नमाज अदा करवाई। नमाज के पश्चात देश में खुशहाली एवं अमन चैन तथा शांति की दुआ कर एक दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी गई।

सामुहिक नमाज और देश की खुशहाली के लिए दुआ

सदर जनाब अमिल साहब मुल्ला अब्दुल्कादिर के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की। नमाज के दौरान खुतबा पढ़ा गया और "देश में खुशहाली एवं अमन चैन, शांति की दुआ कर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई।"

वरिष्ठ जनों की उपस्थिति और उत्साह का माहौल

इस अवसर पर वालीमुल्ला हकीमुद्दीन भाई, मंसुर भाई, सालेह भाई, अब्दुतयब भाई, जमात के सेकेट्री नूरूद्दीन भाई, जाकेरीन सैफुद्दीन भाई, मुफद्दल भाई, ताहेर भाई सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। ईद को लेकर समुदाय में खासा उत्साह देखा गया और सभी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ त्योहार मनाया। यह जानकारी समाज के हातिम अली द्वारा प्रदान की गई है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story