आमेट के बोहरवाडी स्थित मस्जिद में रमजान माह के पवित्र महीने में नगर के बोहरा समाज द्वारा धर्मगुरु डॉ. सैय्यदना साहब की 83वीं मिलाद और 23वीं रात लेलतुल कद्र बड़ी सादगी एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई गई।

धार्मिक अनुष्ठान और इबादत की रात

इस विशेष अवसर पर समाज के जनाब अब्दुल्कादर ने रात जगाई। समाजजनों द्वारा पूरी रात नमाज़ पढ़कर देश में अमन और खुशहाली की दुआएं मांगी गई। धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए समाज के लोगों ने इस पवित्र रात को पूरी श्रद्धा के साथ व्यतीत किया।

समाज की गरिमामयी उपस्थिति

इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में बोहरा समुदाय के लोग मौजूद थे। यह जानकारी समाज के हातिम अली बोहरा द्वारा दी गई। "नगर के बोहरा समुदाय ने धर्मगुरु डॉ. सैय्यदना साहब की मिलाद और लेलतुल कद्र के अवसर पर एकजुट होकर देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की।"

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story