आमेट ब्लॉक स्तरीय प्रधानाचार्य संगोष्ठी आयोजित, नवीन कार्यकारिणी गठित
आमेट में दो दिवसीय वाक् पीठ संगोष्ठी के दौरान संस्था प्रधानों की समस्याओं पर मंथन हुआ और भंवरलाल पालीवाल को निर्विरोध नया अध्यक्ष चुना गया।

आमेट के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वाक् पीठ संगोष्ठी के दौरान उपस्थित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, अतिथि एवं नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य।
- मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आमेट नारायण सिंह राव की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि डाइट नाथद्वारा प्रधानाचार्य राजेंद्र हेडा उपस्थित रहे।
- पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह चुंडावत एवं विशिष्ट अतिथि बार कौंसिल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चुंडावत।
- उपाध्यक्ष बार काउंसिल निर्भय सिंह, ACBEO राम अवतार मीणा।
- वरिष्ठ प्रधानाचार्य भंवरलाल पालीवाल सियाणा, निरंजन पालीवाल जेतपुरा, UCEEO आमेट प्रकाश चंद्र प्रजापत।
इस अवसर पर ब्लॉक के सभी राजकीय एवं निजी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक एवं महात्मा गांधी एवं मॉडल स्कूल के 50 प्रधानाचार्य उपस्थित थे। सत्र का संचालन शिक्षक मुकेश वैष्णव ने किया।
विभागीय मंथन एवं महत्वपूर्ण वार्ताएं
विभागीय निर्देशानुसार दो दिवसीय वाक् पीठ में संस्था प्रधान के सामने आने वाली समस्याओं पर मंथन किया गया एवं विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर वार्ता प्रस्तुत की गई:
- "निरंजन पालीवाल ने संस्था प्रधान के दायित्व एवं समुदाय के प्रति जिम्मेदारी पर अपनी वार्ता प्रस्तुत की।"
- "देवीलाल प्रधानाचार्य खाकरमाला ने शाला दर्पण एवं यू डाइस में संस्था प्रधान की भूमिका पर विचार रखे।"
- "ओम प्रकाश जोटवाल ने नाकारा सामान का निस्तारण किस प्रकार किया जाए पर अपनी वार्ता प्रस्तुत की।"
- "रामावतार मीणा ने सिविल सेवा नियम विभागीय आचरण नियम पर वार्ता दी।"
- "घोसुंडी प्रधानाचार्य अविनाश जोशी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं बाबूलाल सालवी ने स्टेट ओपन पर अपनी वार्ता प्रस्तुत की।"
नवीन वाक् पीठ कार्यकारिणी का गठन
सभी संस्था प्रधानों की सर्वसम्मति से वॉक पीठ कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया:
- अध्यक्ष: भंवरलाल पालीवाल (सियाणा)
- उपाध्यक्ष: रेखा आमेटा (गलवा)
- सचिव: निरंजन पालीवाल (जेतपुरा)
- सहसचिव: महावीर प्रसाद बघेरवाल (आईडाणा)
- सयुक्त सचिव: राजकुमार
- कोषाध्यक्ष: देवीलाल खटीक (खाखरमाला)

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
