आमेट: 13वीं दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रतियोगिता का उद्घाटन कर विद्यालय विकास के लिए ₹10 लाख और कमरे बनवाने की घोषणा की।

तस्वीर में राजकीय विद्यालय हवाला परिसर में अतिथियों द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जा रहा है।
आमेट। 13वीं दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय 11 वर्षीय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ आगरिया पीईईओ क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, हवाला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ रहे, जबकि अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गिरिजा शंकर मिश्रा ने की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ नारायण सिंह राव, किशन लाल गुर्जर, जिला साक्षरता प्रकोष्ठ अधिकारी राजेंद्र गुर्जर, पीईईओ रमेश कुमार चाहर, प्रधानाचार्य अविनाश जोशी, सुरेंद्र सिंघल, पर्यवेक्षक आरपी रतन लाल सालवी, साक्षरता प्रभारी राजेन्द्र सिंह चुण्डावत, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ आमेट अध्यक्ष मुकेश वैष्णव, एसएमसी अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राठौड़, समाजसेवी बजरंग दास वैष्णव, राजू सोनी, मुंडकोशिया प्रधानाध्यापक राजेन्द्र सिंह चुण्डावत, सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक राधेश्याम आछेरा, एबीआरएसएम के जिला मंत्री हरिओम सिंह चुण्डावत, ईश्वर सिंह कुम्पावत सहित अन्य मौजूद रहे। ग्रामवासियों ने अतिथियों का तिलक, ईकलाई और साफा पहनाकर स्वागत किया।
केन्द्राध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने स्वागत उद्बोधन देते हुए ग्रामवासियों और भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि पूर्व सिंचाई राज्य मंत्री एवं कुम्भलगढ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा करते हुए खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को खेल की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने गांव में सामुदायिक भवन के लिए विधायक मद से दस लाख रुपए, गांव में सड़क व नाली निर्माण करवाने तथा विद्यालय में चार कमरों का निर्माण करवाने की घोषणा की।
कुम्भलगढ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन में पूरा गांव एकजुट होकर सहयोग करता है और गांव के सभी समाज सहयोग करते हैं, जिससे सामाजिक समरसता के भाव बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी जीते हैं, वे जिला स्तर के लिए तैयारी करें, जबकि हारने वाले खिलाड़ी भी निराश नहीं हों और अगले वर्ष जीतने के लिए और अधिक अभ्यास करें।
जनरल रेफरी गिरिराज डाकोत ने खेलकूद प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अध्यक्ष मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गिरिजा शंकर मिश्रा ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। मीडिया प्रभारी मुकेश वैष्णव ने बताया कि प्रतियोगिता में आईडाणा, लावा सरदारगढ़, सेलागुढ़ा और लिकी संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता रही टीमें भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्रा वर्ग की कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक और एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। संचालन खेल गेहरीलाल रेगर ने किया। खेल संयोजक नन्द किशोर शर्मा ने बताया कि उद्घाटन मैच में कबड्डी छात्रा वर्ग में सेंगनवास ने डेगाना को पराजित किया।
इस अवसर पर कुलदीप पारीक, शारीरिक शिक्षक गजेन्द्र सिंह चौहान, राजेश खटीक, पंकज गाडरी, रंगलाल गुर्जर, तोफिक आलम, मनोज कुमार भादू, कुलदीप खटीक, बालूराम गुर्जर, अजय तंवर, धर्मवीर मिर्था, शोभा लाल जाट, बाबुलाल रेगर, सुमित कुमार तथा विद्यालय स्टाफ से विक्रांत शर्मा, उषा मेवाड़ा, राजवीर सिंह राव और प्रभु लाल कुमावत आदि उपस्थित थे ।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
