आमेट। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट के सभागार में आयोजित दो दिवसीय आमेट ब्लॉक स्तरीय प्रधानाचार्य सत्रारंभ वाक्पीठ संगोष्ठी का शुभारंभ कुम्भलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्रधानाचार्यों और शिक्षाविदों की मौजूदगी के बीच विद्यालय विकास, शिक्षा गुणवत्ता और प्रशासनिक चुनौतियों पर गंभीर मंथन हुआ।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजसमंद रामेश्वर लाल बाल्दी, डाइट प्रधानाचार्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी गिरजा शंकर मिश्रा उपस्थित रहे। अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव ने की। विशिष्ट अतिथियों में सहायक निदेशक साक्षरता शिक्षा परिषद् ब्रजेश कुमार अग्रवाल, एसीबीईओ राम अवतार मीणा, डाइट उप प्राचार्य राजेंद्र कुमार हेड़ा, जिला साक्षरता प्रकोष्ठ अधिकारी राजेंद्र कुमार गुर्जर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रमन कंसारा, अरुण मिश्रा, राधेश्याम खटीक, बार एसोसिएशन अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह चुण्डावत, आरपी नरेन्द्र कुमार रेगर तथा साक्षरता ब्लॉक प्रभारी राजेंद्र सिंह चुण्डावत मौजूद रहे।

ब्लॉक वाक्पीठ अध्यक्ष भंवरलाल पालीवाल, सचिव निरंजन कुमार पालीवाल, कोषाध्यक्ष देवी लाल खटीक खाखरमाला, प्रधानाचार्य अविनाश जोशी, केन्द्राध्यक्ष पीएम श्री राउमावि प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत और रेखा आमेटा ने अतिथियों का तिलक, ईकलाई एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन राखी आर्य और मुकेश वैष्णव ने किया।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर लाल बाल्दी ने कहा कि विद्यालय विकास में प्रधानाचार्य की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य और शिक्षक सौभाग्यशाली हैं, जो विद्यार्थियों को शिक्षण के साथ विभिन्न सरकारी लाभकारी योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभा रहे हैं।

संगोष्ठी के प्रथम सत्र में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ वार्ताएं आयोजित हुईं। देलवाड़ा प्रधानाचार्य दूल्हे सिंह झाला ने पीईईओ क्षेत्र के विद्यालयों में प्रधानाचार्य की भूमिका पर विचार रखे। एसीबीईओ राम अवतार मीणा ने विभागीय दंड संहिता की जानकारी दी। डाइट उप प्राचार्य राजेंद्र कुमार हेड़ा ने पांचवीं एवं आठवीं बोर्ड परीक्षा आयोजन की समस्याओं और उनके समाधान पर प्रकाश डाला। राउमावि कुंवारियां के प्रधानाचार्य पंकज कुमार सालवी ने तनाव नियंत्रण विषय पर संबोधन दिया। महात्मा गांधी राउमावि मंगलपुरा के प्रधानाचार्य कन्हैयालाल शर्मा ने विद्यालय सुदृढ़ीकरण में भामाशाहों के योगदान और नामांकन वृद्धि पर अपने विचार रखे। राउमावि टाडावाडा के प्रधानाचार्य डॉ. मोटाराम भादू ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर विस्तृत वार्ता प्रस्तुत की।

कार्यक्रम अध्यक्ष मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव ने विभागीय निर्देशों की समयबद्ध पालना के लिए प्रेरित किया। अंत में वाक्पीठ अध्यक्ष भंवरलाल पालीवाल ने आभार व्यक्त किया। संगोष्ठी में शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story