आमेट में प्रारंभिक शारीरिक शिक्षकों की संगोष्ठी, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
आमेट के नारू जी का गुड़ा विद्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रारंभिक शारीरिक शिक्षक वाक्पीठ संगोष्ठी में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। जानिए अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर चुने गए पदाधिकारियों और आयोजन की पूरी जानकारी।

आमेट के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नारू जी का गुड़ा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाक्पीठ संगोष्ठी में उपस्थित शिक्षक एवं अतिथि।
आमेट में एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रारंभिक शारीरिक शिक्षक वाक्पीठ संगोष्ठी का आयोजन गोवल पीईईओ के अधीनस्थ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नारू जी का गुड़ा में किया गया। संगोष्ठी में प्रारंभिक विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक एवं खेल प्रभारियों ने भाग लिया और आगामी खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सीबीईओ श्री नरेन्द्र सिंह चुंडावत उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रामावतार मीणा, श्री राजेन्द्र सिंह चुंडावत, पीईईओ श्री गणेश गुर्जर और एसएमसी अध्यक्ष श्री हरि सिंह जी ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री राजेश मीणा ने की। इस दौरान सभी अतिथियों का स्वागत एवं सत्कार किया गया।
संगोष्ठी में उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने अपने-अपने विचार रखे तथा प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए सभी को ऊर्जा प्रदान की। संरक्षक गिरिराज डाकोत ने आने वाले समय में संकुल स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय एवं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को लेकर जानकारी दी। साथ ही खेलों में लागू नवीन नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक आमेट ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर श्री नंदकिशोर शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर श्री गजेन्द्र सिंह चौहान, सचिव पद पर श्री पंकज गाडरी, सह सचिव पद पर श्री तौफीक आलम तथा मीडिया प्रभारी पद पर कुलदीप खटीक को मत द्वारा चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निस्वार्थ भाव से निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।
संगोष्ठी में सभी ने आने वाले समय में समस्त खेल प्रतियोगिताओं को सफल एवं सुचारू रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री राजेश कुमार मीणा, शारीरिक शिक्षक श्री गजेन्द्र सिंह चौहान एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद, अभिवादन एवं सत्कार किया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
