आमेट। गढ़बोर पंचायत समिति के गठन की घोषणा के साथ ही चारभुजा और कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में खुशी और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। वर्षों से लंबित इस मांग के पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए राजस्थान सरकार और कुंभलगढ़ विधायक श्री सुरेंद्र सिंह राठौड़ के प्रति आभार व्यक्त किया।

विधानसभा मीडिया संयोजक किशन पालीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गढ़बोर पंचायत समिति का गठन चारभुजा क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जो अब साकार हुई है। इस निर्णय से न केवल प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की पहुंच और अधिक सुगम होगी। पंचायत समिति के गठन को क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर आयोजित आभार व्यक्त कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुनील गांधी, जिला महामंत्री रमन कंसारा, पूर्व उप प्रधान सज्जन सिंह सोलंकी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गंगा सिंह चुंडावत, माधव लाल चौधरी, हजारीलाल गुर्जर, नगर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम खटीक, राजेश पालीवाल, गोपी लाल लोहार, जगदीश सिंह चौहान, जय सिंह भाटी, अजय देवपुरा, नारायण सिंह पवार, पुरुषोत्तम पालीवाल और शांतिलाल पालीवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर मंडल के पदाधिकारीयों ने विशेष उपस्थिती के साथ विधायक श्री सुरेंद्र सिंह राठौड़ को बधाई दी।

क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में कहा कि गढ़बोर पंचायत समिति के गठन से चारभुजा और कुंभलगढ़ क्षेत्र को प्रशासनिक रूप से नई पहचान मिलेगी। इससे आमजन को अपने कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। लोगों ने विश्वास जताया कि यह निर्णय आने वाले समय में क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और आधारभूत विकास को नई गति प्रदान करेगा और आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

Updated On
Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story