आमेट के भीलवाड़ा रोड स्थित गणपत लोहार के घर के सामने आटा चक्की के पास बने क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मत एवं सफाई की मांग को लेकर वार्डवासियों और व्यापारियों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि लंबे समय से नाला क्षतिग्रस्त होने और गंदगी से भरा रहने के कारण बरसात के दिनों में पानी की निकासी बाधित हो जाती है, जिससे सड़क पर जलभराव की स्थिति बन जाती है।

वार्डवासियों ने बताया कि नाले में गंदा पानी जमा रहने से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। जलभराव के कारण आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को आवागमन में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।

ज्ञापन में नगर पालिका प्रशासन से मांग की गई है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित स्थल का शीघ्र निरीक्षण कराया जाए तथा क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मत और समुचित सफाई प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को जलभराव, गंदगी और मच्छरों की समस्या से राहत मिल सके। ज्ञापन पर वार्ड के कई नागरिकों ने हस्ताक्षर भी किए।

इस दौरान सुनील कोठारी, विजय मेवाड़ा, दौलत सिंह, विनोद साहू, गणपत लोहार, मदनलाल वैष्णव, जगदीश सालवी, रमेश जोशी, रामलाल सुथार, लाला राम सुथार, सागरमल जाट, अजमल सालवी सहित वार्डवासी एवं व्यापारी मौजूद रहे। अब क्षेत्रवासी नगर पालिका प्रशासन से मांग पर शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Updated On
Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story