आमेट में राजकीय प्राथमिक विद्यालय आगरिया वाड़ा एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पर्वती में भामाशाह श्री बजरंगदास वैष्णव के सौजन्य से छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री, स्कूल बैग एवं कॉपियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराकर शिक्षा के प्रति सहयोग का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन राजकीय प्राथमिक विद्यालय आगरिया वाड़ा के संस्था प्रधान कुलदीप पारीक ने किया। इस अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पर्वती के संस्था प्रधान खेम सिंह राव, फिरोज खान मंसूरी, रविराज जोशी, पुखराज प्रजापत, शैलेंद्र सिंह, ऊषा सोनी, कन्हैयालाल सालवी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने भामाशाह श्री बजरंगदास वैष्णव का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही उन्हें भगवान श्री द्वारकाधीश की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में संस्था प्रधान कुलदीप पारीक ने भामाशाह श्री बजरंगदास वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही विद्यालयों में अध्ययनरत जरूरतमंद विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकती हैं। उन्होंने सभी भामाशाहों से भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इसी प्रकार सहयोग करते रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विद्या दान एवं शिक्षा के क्षेत्र में किया गया सहयोग समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे श्रेष्ठ कार्य है तथा दान देने से सदैव पुण्य एवं समृद्धि में वृद्धि होती है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं भामाशाह का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। आयोजन ने समाज के सहयोग से विद्यार्थियों तक शैक्षणिक संसाधन पहुंचाने के प्रयास को एक बार फिर रेखांकित किया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story