आमेट कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा पूरी धार्मिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार, यह रथयात्रा 16 जुलाई 2026, गुरुवार को दोपहर 2 बजे आराध्य प्रभु श्री जय सिंह श्याम भगवान मंदिर प्रांगण से आरंभ होगी। इसके बाद रथयात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी, जहां श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे और विभिन्न स्थानों पर रथ पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समाजसेवी एवं परम गोभक्त धर्मेश काका छिपा ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा आमेट की धार्मिक परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में भाग लेकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्होंने इसे केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सनातन संस्कृति, भाईचारे और जनआस्था का प्रतीक बताया। धर्मेश काका छिपा ने नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अपने परिवार, इष्ट-मित्रों एवं परिचितों के साथ रथयात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है। साथ ही, उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और धार्मिक गरिमा का पालन करने की विशेष अपील की है।

रथयात्रा को लेकर आयोजन समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर परिसर एवं रथयात्रा मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। यात्रा के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ के जयघोष और भजन-कीर्तन के साथ विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिससे पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धर्मेश काका छिपा, रमेश बागवान, गंभीर सिंह, निर्मल शर्मा, मोहन लाल, विनोद कुमार, मंगल शर्मा, मुकेश कुमार और मनोहर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता व श्रद्धालु सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story