उदयपुर। आमेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह चुंडावत के नेतृत्व में बार कार्यकारिणी ने उदयपुर प्रवास के दौरान जयपुर में पदस्थ एसीजेएम अंकित परिहार और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती आशा गुनपाल से विशेष शिष्टाचार भेंट की।

बार पदाधिकारियों को जब यह ज्ञात हुआ कि एसीजेएम अंकित परिहार एवं उनकी पत्नी उदयपुर में प्रवास पर हैं, तो उन्होंने उनसे मुलाकात का अवसर सृजित किया। इस दौरान बार प्रतिनिधिमंडल ने न्यायिक अधिकारियों का उपरना ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भेंट के दौरान न्यायिक व्यवस्था और बार की गतिविधियों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के संरक्षक प्रहलाद सिंह चुंडावत, प्रमुख सलाहकार प्रदीप सिंह राठौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भानु कुमार सोनी, उपाध्यक्ष मनोहर लाल खटीक, सचिव मोहम्मद नूर शेख और प्रवक्ता विकास शर्मा उपस्थित रहे।

यह शिष्टाचार भेंट न केवल बार और न्यायिक अधिकारियों के मध्य सौहार्द्र और संवाद को प्रगाढ़ करने का प्रतीक रही, बल्कि स्थानीय न्यायिक और पेशेवर समुदाय में सहयोग एवं पारस्परिक समझ को भी सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story