आमेट। श्री वीर पत्ता की पावन नगरी में बार एसोसिएशन आमेट द्वारा पहली बार नगर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के आलीशान खेल मैदान पर आयोजित की जा रही तीन दिवसीय रात्रिकालीन खेल प्रतियोगिता का आगाज 5 मार्च से होगा। नगर में पहली बार आयोजित होने वाली ऐतिहासिक व भव्य क्रिकेट, वॉलीबॉल, शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन आदि विभिन्न खेल प्रतियोगिता को लेकर ज़िले के अधिवक्तागणों में भारी उत्साह एवं उमंग का वातावरण बना हुआ है। वहीं नगर के खेलप्रेमियों में भी बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही विभिन्न खेल प्रतियोगिता के मद्देनजर उत्सुकता बनी हुई है।

खेल प्रतियोगिता को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह की लहर

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह चुण्डावत ने बताया कि "स्थानीय एसोसिएशन द्वारा 5, 6 और 7 मार्च 2026 को तीन दिवसीय रात्रिकालीन विभिन्न खेल प्रतियोगिता नगर के खेल मैदान पर समस्त बार एसोसिएशन राजसमन्द ज़िले के अधिवक्ता सदस्यों के मध्य आयोजित की जायेगी।" प्रतियोगिता में राजसमन्द, नाथद्वारा, आमेट, देवगढ़, भीम, केलवाड़ा और रेलमगरा बार एसोसिएशन की टीमें शिरकत करेगी। ### सफल आयोजन हेतु व्यापक स्तर पर तैयारियां

सफल, यादगार और ऐतिहासिक प्रतियोगिता के आयोजन लिए स्थानीय बार एसोसिएशन द्वारा व्यापक स्तर पर प्रारम्भिक तैयारियां शुरू की हुई है। इस आयोजन ने न केवल अधिवक्ताओं बल्कि पूरे क्षेत्र के खेल प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story