आमेट। नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट के खेल स्टेडियम में पहली बार जिला स्तरीय बार एसोसिएशन की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव व बार एसोसिएशन आमेट के अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह चुण्डावत की अध्यक्षता में समारोहपूर्वक हुआ। समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसीलदार पारसमल बुनकर, विधायक प्रत्याशी योगेन्द्र सिंह परमार, पूर्व चैयरमेन राजेन्द्र लौहार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह चुण्डावत, नगर भाजपा अध्यक्ष राधेश्याम खटीक, राजसमंद कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र कच्छारा, यूसीईईओ प्रकाश चन्द्र प्रजापत, आईडाणा प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद बघेरवाल, बार एसोसिएशन आमेट के पूर्व अध्यक्ष मुकेश देवपुरा, प्रहलाद सिंह चुण्डावत, प्रदीप सिंह, समुन्दर सिंह चुण्डावत, संयोजक धर्मेश शर्मा, सत्यनारायण व्यास, लक्ष्मण लाल गुर्जर, लक्ष्मी नारायण पालीवाल, राजेश पालीवाल, जनरल रेफरी गिरीराज डाकोत एवं पुष्पेन्द्र जांगीड आदि अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह का प्रभावी संचालन शिक्षाविद मुकेश वैष्णव द्वारा किया गया।

ध्वजारोहण और मशाल प्रज्वलन के साथ आगाज

खेल मंत्री सत्यनारायण व्यास ने बताया कि उपस्थित अतिथियों द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया एवं मुख्य अतिथि सीबीईओ नारायण सिंह राव ने तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रारंभ की घोषणा की। इस अवसर पर संयोजक धर्मेश शर्मा ने अतिथियों को मशाल भेंट की। बार एसोसिएशन आमेट की ओर से अधिवक्ता भानू कुमार सोनी, प्रभु प्रकाश सिंह, मनोहर लाल खटीक, विनोद मेवाड़ा, सत्यनारायण व्यास, मोहम्मद नूर शेख, विकास शर्मा, आदित्य शर्मा, करण सिंह भाटी, किशन लाल बैरवा तथा अजय बोलीवाल आदि ने सभी अतिथियों का उत्साहपूर्वक स्वागत सत्कार एवं अभिनन्दन किया।

अतिथियों का उद्बोधन और स्वागत सत्कार

कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद सिंह चुण्डावत ने स्वागत उद्बोधन दिया व मुकेश देवपुरा ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रत्याशी योगेन्द्र सिंह परमार एवं देवेंद्र कच्छारा आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उद्बोधन प्रदान किया। अंत में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह चुण्डावत ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में इन सभी गणमान्य जनों की गरिमामय उपस्थिति ने आयोजन को एक यादगार बनाने के प्रयास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




प्रतियोगिता का विवरण और उद्घाटन मैच का परिणाम

जनरल रेफरी गिरीराज डाकोत ने तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में क्रिकेट, वाॅलीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम एवं शतरंज जैसी खेलकूद स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन मैच क्रिकेट में नाथद्वारा टीम ने राजसमंद ए को 30 रन से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इस दौरान निर्णायक मंडल में मांगीलाल प्रजापत, निर्मल सनाढ्य, मुकेश वैष्णव, अशोक कुमार खटीक, सीताराम अहीर, रंगलाल गुर्जर तथा ओम प्रकाश आदि का विशेष सहयोग रहा। बार एसोसिएशन की ओर से नगर में पहली बार आयोजित हो रही इस खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय खेलप्रेमियों एवं गणमान्यजनों में अपार उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story