हरियाली अमावस्या पर आमेट में 108 गरीब परिवारों को राशन सामग्री का वितरण
आमेट के संत श्री आशाराम आश्रम में हरियाली अमावस्या पर भंडारा हुआ, जिसमें 108 गरीब परिवारों को राशन और आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

तस्वीर में आमेट के संत आशाराम आश्रम में हरियाली अमावस्या के अवसर पर आयोजित भंडारे के दौरान गरीब परिवारों को सिर पर अनाज और राहत सामग्री उठाकर ले जाते हुए देखा जा सकता है।
आमेट में श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में संत श्री आशाराम आश्रम में गरीब परिवारों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलित कर पाठ से हुई। इसके बाद भजन-कीर्तन, सत्संग और महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के बाद भोजन प्रसादी कर भंडारा आयोजित किया गया।
भंडारे के दौरान 108 गरीब परिवारों को अनाज सहित विभिन्न आवश्यक सामग्री वितरित की गई। प्रत्येक परिवार को 10 किलो अनाज, 1 किलो दाल, 1 किलो शक्कर, 1 किलो चावल, साबुन, हल्दी-मिर्च पाउडर और अन्य मसाले आदि प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में समिति के गंभीर सिंह, ओमप्रकाश काटोसीरिया, चाँदमल सेन, मदनलाल सेन और रामलाल जिनगर सहित महिला मंडल से वंदना दाधीच, लादी सेन, राधा सेन आदि सदस्य उपस्थित रहे। हरियाली अमावस्या के अवसर पर आयोजित इस आयोजन में जरूरतमंद 108 गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुओं का वितरण किया गया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
