आमेट के संत श्री आशाराम आश्रम में धूमधाम से मनाया गया नूतन वर्ष
युवा सेवा संघ द्वारा राहगीरों का तिलक व प्रसाद से स्वागत किया गया और सैकड़ों परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई।

आमेट स्थित संत श्री आशाराम आश्रम में नूतन वर्ष के अवसर पर आयोजित भजन-कीर्तन और महाआरती के दौरान उपस्थित श्रद्धालु और सेवाधारी।
आमेट में श्री पवन तनय हनुमान मंदिर के तत्वावधान में संत श्री आशाराम आश्रम में युवा सेवा संघ आमेट द्वारा नूतन वर्ष का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर आश्रम चौराहा कॉलेज के पास भव्य रंगोली तैयार की गई, जहाँ सुबह 8 बजे से ही सभी राहगीरों को तिलक लगाकर नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें दी गईं। इस दौरान भारतीय परंपरा के अनुसार मिश्री व नीम पते का प्रसाद वितरण कर स्वास्थ्य और मंगल की कामना की गई।
सत्संग, महाआरती और भंडारे का भव्य आयोजन
आश्रम परिसर में दोपहर 11 बजे से आध्यात्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक भजन-कीर्तन, पाठ और सत्संग का आनंद लिया। कार्यक्रम के समापन पर विधि-विधान से महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवा परमो धर्म के संकल्प के साथ सैकड़ों परिवारों में अनाज वितरण व राशन सामग्री वितरण कर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। ### कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति
इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में युवा सेवा संघ व आश्रम समिति के समर्पित सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में संघ व समिति से लादुलाल, मनोहरलाल, कीर्तिपाल सिंह, चांदमल सेन, मदन सेन, गंभीर सिंह, ओमप्रकाश आदि गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समस्त कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के साथ इस नूतन वर्ष महोत्सव को संपन्न कराया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
