आमेट। तेरापंथ सभा भवन में अणुव्रत समिति की साधारण सभा का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के उच्चारण और अणुव्रत गीत के सामूहिक संगान के साथ किया गया। इस अवसर पर अणुव्रत समिति की अध्यक्ष रेणु छाजेड़ ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं सेवा कार्यों का विस्तृत विवरण दिया। संस्था की मंत्री अनीता छाजेड़ ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर समिति की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लाभचंद्र हिंगड़ एवं महेंद्र बोहरा ने अणुव्रत आंदोलन के नैतिक मूल्यों, सदाचार, संयम और मानवता के संदेश को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने अणुव्रत समिति द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक हैं। सभा में उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार साझा किए और संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने अणुव्रत के सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन में उतारने तथा समाज में नैतिक जागरण के लिए निरंतर कार्य करने का दृढ़ संकल्प लिया।

अणुव्रत समिति की अध्यक्ष रेणु छाजेड़ ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि अणुव्रत विश्व भारती समिति के निर्देशानुसार, आगामी 5 जून को 'विश्व पर्यावरण दिवस' के उपलक्ष्य में देशभर में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक एसी (AC) बंद रखने की अपील की गई है, ताकि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान दिया जा सके।

इस कार्यक्रम में तेरापंथ सभा अध्यक्ष यशवंत कुमार चोरडिया, लाभचंद हिंगड़, महेंद्र बोहरा, मनोहर लाल पितलीया, सुभाष कोठारी, सुदीप छाजेड़, तेयुप अध्यक्ष योगेश ढिलीवाल, मंत्री विशाल पीतलीया, गौरव श्री श्रीमाल, अंकुश छाजेड़, संस्था अध्यक्ष रेणु छाजेड़, मंत्री अनिता छाजेड़, मीना पामेचा और रितु ढिलीवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जेटीएन प्रतिनिधि पवन कच्छारा द्वारा प्रदान की गई।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story