आमेट: उमराह यात्रा पर रवाना होने से पहले अल्ताफ खांन का हुआ स्वागत
पूर्व सदर अल्ताफ खांन पठान 20 दिवसीय उमराह यात्रा पर रवाना हो रहे हैं, प्रस्थान से पूर्व उन्होंने दरगाह पर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी।

तस्वीर में (बाएं से दाएं) पत्रकार मुबारिक-अजनबी, गले में फूलों की माला पहने अल्ताफ खांन पठान और उनकी पत्नी फिरोजा बेगम आमेट में एक साथ खड़े हैं।
मुस्लिम समाज की सबसे बड़ी पाक और मुकद्दस इबादतों में शुमार मक्का-मदीना की 20 दिवसीय उमराह यात्रा पर रवाना होने वाले आमेट अहले सुन्नत वल जमाअत के पूर्व सदर अल्ताफ खांन पठान का पत्रकार मुबारिक-अजनबी एवं उनकी पत्नी फिरोजा बेगम ने आत्मीय माहौल में माल्यार्पण कर सम्मानपूर्वक इस्तकबाल किया।
उमराह यात्रा पर प्रस्थान से पूर्व अल्ताफ खांन पठान ने मेवाड़ क्षेत्र के प्रख्यात सूफी संत हजरत दीवाना शाह साहब की दरगाह पर चादर शरीफ पेश कर देश में अमन-चैन, खुशहाली तथा हज यात्रा की सफलता के लिए दुआ मांगी।
इस अवसर पर पत्रकार मुबारिक-अजनबी ने हाजी का आत्मीय स्वागत करते हुए उनसे मुल्क में अमन, चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआ करने की दरख्वास्त की। इस आत्मीय आयोजन ने धार्मिक आस्था, सामाजिक सौहार्द और देश की खुशहाली की कामना के संदेश को और अधिक सशक्त बनाया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
