आमेट: आंचलिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेशोत्सव
आमेट के आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय में संस्था प्रधान मुबारिक-अजनबी की उपस्थिति में नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारंभ और छात्र नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई।

आमेट। नगर के मारू दरवाजा अन्दर स्थित आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय आमेट में बुधवार को संस्था प्रधान मुबारिक-अजनबी के सानिध्य में नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हुआ। राज्य सरकार के निर्देशों के पालन में विद्यालय प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के साथ ही क्षेत्र के शैक्षणिक माहौल में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
सरकार के निर्देशानुसार प्रवेश प्रक्रिया का आगाज़
प्रधानाध्यापक करणसिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि "राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में एक अप्रेल बुधवार से नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हुआ हैं।" उन्होंने जानकारी दी कि इसी क्रम में विद्यालय में कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के बालक बालिकाओं के नवीन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
विद्यार्थियों का अभिनंदन और नियमितता पर जोर
समारोह के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा सभी को नवीन शैक्षिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों का अभिनन्दन किया गया। संस्था प्रधान एवं प्रधानाध्यापक ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की प्रेरणा देते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा, जिन्होंने नए प्रवेश लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
