कपासन में शैख, सय्यद, पठान समाज की अमन मददगार कमेटी चौखला कपासन का प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह अहमद कबीर मंजिल दरगाह शरीफ कपासन में आयोजित किया गया। समारोह में चौखला कपासन के 32 गांवों के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया। कक्षा 10, 12 तथा अन्य क्षेत्रों की कुल 52 प्रतिभाओं को सम्मान मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के सदर मुंशी खान पठान उपरेड़ा ने की। कमेटी प्रवक्ता एडवोकेट सय्यद यासूब अली के अनुसार कार्यक्रम में मेहमान-ए-खुसूसी डॉ. वसीम खान, चेयरमैन RNT कॉलेज कपासन, मौलाना मुफ़्ती उस्मान अजहरी साहब चित्तौड़गढ़, डॉ. जुबेर खान साहब, कॉलेज प्रिंसिपल उदयपुर, यासीन खान अशरफी, पूर्व सेकेट्री दरगाह शरीफ कपासन तथा सय्यद एजाज अली, सदर दरगाह शरीफ कपासन मौजूद रहे।

कार्यक्रम संयोजक मंजूर खान पठान के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना अंसारुलहक द्वारा तिलावते कलाम पाक से की गई। मौलाना उस्मान अजहरी साहब ने दीनी तालीम पर प्रकाश डाला। दरगाह सदर सय्यद एजाज अली ने शिक्षा के महत्व को समझाते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

डॉ. वसीम खान ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल सरकारी नौकरियों के लिए ही नहीं, बल्कि अन्य अनेक क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने का माध्यम है। यासीन खान अशरफी ने अपने उद्बोधन में कहा, “जब तक तालीम के साथ तरबियत नहीं होगी, हम कामयाब नहीं हो सकते।” पेश इमाम औलिया मस्जिद ने बच्चों से दुनियावी तालीम के साथ दीनी तालीम भी हासिल करने का आह्वान किया।

इससे पूर्व सेकेट्री रफीक खान ने संगठन के निर्माण एवं गठन की जानकारी दी। नायब सेकेट्री अब्दुल हमीद खान पठान जाश्मा ने संगठन के उद्देश्यों की जानकारी दी। सदर मुंशी खान पठान ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। सय्यद अख्तर अली बुखारी, सय्यद असलम अली और एडवोकेट सय्यद अशफाक अली ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

प्रतिभा सम्मान समारोह में चोखले कपासन के 32 गांवों के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया। इनमें कक्षा 10, 12 तथा अन्य क्षेत्रों की कुल 52 प्रतिभाओं को सम्मान मिला। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में समाज के गणमान्य व्यक्तियों, अभिभावकों एवं बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षा, समाज सुधार, एकता एवं आपसी भाईचारे पर भी विचार व्यक्त किए गए। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, फिजूलखर्ची रोकने तथा बच्चों को बेहतर तालीम दिलाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा और एकता सबसे जरूरी है।

इस अवसर पर जुले खान, सदर चोखला बड़ीसादड़ी, हज खिदमत कमेटी जिलाध्यक्ष उबेद खान, मतलूब अजमेरी निम्बाहेड़ा, मुस्लिम महासभा के जिलाध्यक्ष आबिद खान पठान, बिलाल खान पुठोली, रसीद खान विलायती खेड़ा, हकीम खान उपरेड़ा, याकूब खान पठान जाश्मा, वाइस प्रिंसीपल सय्यद इरफान अली बुखारी, आज़ाद खान बोदीयाणा, इक़बाल खान ऊंचा, महबूब खान विलायती खेड़ा, पप्पू खान रामथली, बरकत खान राशमी, रशीद खान, गुड्डू खान गंगरार, सत्तार खान जाश्मा, रमजान अली चिकारड़ा, पूर्व जिला उप शिक्षा अधिकारी सलीम खान, चांद खान नेतावल, कुदरत हुसैन नायब सदर दरगाह कपासन और शराफत साहब दरगाह सेकेट्री सहित सैकड़ों अभिभावकों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सत्तार खान चित्तौड़गढ़ और मंज़ूर खान पठान ने किया। सभी मेहमानों का आभार संगठन संयोजक अब्दुल हमीद खान कोदिया खेड़ी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का एहतमाम सलातो सलाम के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा और तरबियत के साथ समाज में एकता, सुधार तथा बच्चों को बेहतर तालीम दिलाने पर विशेष जोर दिया गया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story