राजसमंद। पालीवाल समाज के युवा खेल प्रेमियों के लिए दिसंबर का महीना खास बनने वाला है। अखिल भारतीय पालीवाल समाज 44 श्रेणी संस्था मेवाड़ की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता इस वर्ष 27 और 28 दिसंबर 2025 को ग्राम उथनोल (नाथद्वारा) में आयोजित की जाएगी।

समाज के मीडिया प्रभारी किशन पालीवाल (आमेट) ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पालीवाल समाज की यह खेलकूद प्रतियोगिता उथनोल चोखला के समस्त गांवों के सहयोग से आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से कबड्डी और वॉलीबॉल खेलों के साथ-साथ बालिकाओं की कबड्डी टीमें भी भाग लेंगी।

प्रतियोगिता में समाज की कार्यकारिणी एवं प्रत्येक गांव के खेल प्रेमी और पालीवाल समाज के समस्त महानुभाव शिरकत करेंगे। इस अवसर पर उथनोल चोखला के अध्यक्ष पूर्णा शंकर, समाज के महामंत्री जीवराज बामणिया, उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र और समिति की पूरी कार्यकारिणी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी हुई है।

समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल खेलों में प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि युवा पीढ़ी में सामूहिक सहयोग, खेल भावना और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना भी है। उथनोल चोखला का यह क्षेत्र वर्षों से पालीवाल समाज की सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का केंद्र रहा है, और इस बार की प्रतियोगिता इसकी परंपरा को और सुदृढ़ करेगी।

दो दिवसीय इस महाप्रयास से क्षेत्र के खेल प्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और यह कार्यक्रम समाज में खेलों की महत्ता को उजागर करने के साथ-साथ ग्रामीण स्तर पर सामाजिक सहभागिता और उत्साह को भी बढ़ाएगा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story