आमेट। समिपवर्ती आईड़ाणा कस्बे में स्थित परिहार वंश की कुलदेवी श्री गाजण चामुंडा माता के प्रथम पाटोत्सव का दो दिवसीय आयोजन गुरुवार 29 जनवरी से श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ प्रारंभ होगा। आयोजन को लेकर सेवा समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


आयोजन समिति एवं व्यवस्थाओं का विवरण

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सारेसा परिहार के प्रधान संरक्षक शंभु सिंह, नाथू सिंह, शंभु सिंह, राम सिंह, तेज सिंह, रतन सिंह सहित श्री गाजण (चामुंडा) सेवा समिति के अध्यक्ष राव प्रेम सिंह परिहार के निर्देशन में विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विभिन्न व्यवस्थाओं का प्रभार निम्नलिखित है:

  • भोजन एवं पेयजल व्यवस्था: दरबार सिंह
  • हवन-पूजन व्यवस्था: भरत सिंह
  • भजन एवं मंच व्यवस्था: भगवत सिंह
  • टेंट व डेकोरेशन व्यवस्था: गोविंद सिंह
  • कलश यात्रा व्यवस्था: करण सिंह व भेरू सिंह
  • चाय कैंटीन व्यवस्था: नारायण सिंह
  • मीडिया एवं फोटोग्राफी व्यवस्था: राव दिलीप सिंह परिहार

कार्यक्रम की रूपरेखा और समय-सारणी

सेवा समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह, कोषाध्यक्ष जोरावर सिंह एवं सचिव ललित सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी राव दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि:

“पाटोत्सव का शुभारंभ गुरुवार 29 जनवरी को माघ शुक्ल द्वादशी के अवसर पर अपराह्न 2 बजे कलश यात्रा से होगा। इसके पश्चात सायंकाल रूडेड़ा गेर नृत्य तथा प्रसिद्ध भजन गायक जोग भारती के सान्निध्य में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।”

वहीं शुक्रवार 30 जनवरी को माघ शुक्ल त्रयोदशी के अवसर पर अपराह्न ध्वजारोहण, हवन एवं पूर्णाहुति के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।


मुख्य आकर्षण

दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में कलश यात्रा व भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर पूरे कस्बे में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Updated On
Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story