अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा 18 जून 2026 को नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन, 12-ए कोटला मार्ग में जिला अध्यक्षों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन केवल एक औपचारिक बैठक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और संघर्ष के संकल्प को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशभर से पहुंचे अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्षों से सीधे संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बात सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि अन्याय तथा सरकारी अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की लड़ाई में वे मजबूती से उनके साथ खड़े रहेंगे। राहुल गांधी के इस संदेश ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा तथा उत्साह का संचार किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी तथा प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. चोपदार ने भी मंच साझा किया और सभा को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का सबसे उल्लेखनीय और आत्मीय क्षण तब देखने को मिला जब राहुल गांधी जिला अध्यक्षों के बीच बैठकर उनसे संवाद करते नजर आए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और यह आश्वासन दिया कि संगठन जब भी उन्हें बुलाएगा, वे कार्यकर्ताओं के बीच उपस्थित रहेंगे। इस संवाद ने नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी विश्वास तथा जुड़ाव को और सशक्त बनाया।

सम्मेलन के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनता की आवाज को बुलंद करने के संकल्प को दोहराया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मेवाड़ क्षेत्र से राजसमंद जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार शाह, सलूंबर शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष माजिद बैग मिर्जा, चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष इम्तियाज लोहार, भीलवाड़ा शहर जिला अध्यक्ष हमीद रंगरेज, भीलवाड़ा ग्रामीण जिला अध्यक्ष इकबाल शाह तथा उदयपुर जिलाध्यक्ष फारुख कुरैशी सहित कई पदाधिकारियों ने भाग लिया और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से संवाद किया।

यह सम्मेलन कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के लिए संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां नेतृत्व और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच सीधे संवाद के माध्यम से भविष्य की रणनीतियों तथा संगठन को और सशक्त बनाने के संकल्प को मजबूती मिली।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story