ग्राम देवाजी का गुड़ा (गोवल) उस समय गौरव और उत्साह से सराबोर हो उठा, जब गांव के युवा महेंद्रपाल सिंह चुंडावत अग्निवीर का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर अपने गृह ग्राम पहुंचे। उनकी इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर युवा अग्निवीर का सम्मान किया।

समारोह के दौरान पूरे गांव में देशभक्ति और गौरव का वातावरण देखने को मिला। अतिथियों एवं ग्रामीणों ने महेंद्रपाल सिंह चुंडावत का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर तथा पुष्पवर्षा के माध्यम से गर्मजोशी से स्वागत किया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि महेंद्रपाल सिंह ने राष्ट्रसेवा का मार्ग चुनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

इस अवसर पर महेंद्रपाल सिंह के पिता पुष्पेंद्र सिंह चुंडावत तथा दादा गणपत सिंह चुंडावत को भी बधाई दी गई। गणपत सिंह चुंडावत पूर्व सरपंच एवं सेवानिवृत्त सरकारी अध्यापक रह चुके हैं। वक्ताओं ने कहा कि उनके संस्कारों और मार्गदर्शन से प्रेरित होकर महेंद्रपाल सिंह ने अग्निवीर बनने का अपना संकल्प साकार किया। परिवार के वरिष्ठ सदस्य समुन्द्र सिंह चुंडावत, जो आमेट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं, तथा नरेन्द्र सिंह चुंडावत, जो नर्सिंग ऑफिसर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं, सहित अन्य परिजनों का भी ग्रामीणों ने सम्मान किया।

अभिनंदन समारोह में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं समाजसेवी उद्योगपति दिलीप सिंह राव, कुम्भलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, आमेट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चुंडावत, समाजसेवी गायड सिंह राठौड़, मांगू सिंह सोलंकी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह में मौजूद अतिथियों ने महेंद्रपाल सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना की सराहना की। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि गांव अपने इस युवा वीर सपूत की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। देवाजी का गुड़ा में उमड़ा जनसैलाब न केवल एक युवा के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि यह संदेश भी दे गया कि राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण आज भी समाज में सर्वोच्च सम्मान का विषय है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story