राजसमंद/नाथद्वारा। विश्व प्रसिद्ध संत एवं योग साधक डॉक्टर अगोरी शैलेन्द्र नाथ आज नाथद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर में विधिवत दर्शन कर देश व संसार में शांति की कामना की। डॉक्टर अगोरी शैलेन्द्र नाथ इन दिनों विश्व शांति के उद्देश्य से विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कर रहे हैं। इससे पहले वे कामाख्या देवी मंदिर सहित अन्य देवस्थानों पर भी पूजा-अर्चना कर चुके हैं।

विश्व शांति और युद्ध समाप्ति का संकल्प

नाथद्वारा पहुंचकर उन्होंने भगवान श्रीनाथजी के समक्ष प्रार्थना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में संसार में चल रहे युद्ध और तनावपूर्ण हालात को समाप्त कर शांति स्थापित हो। उन्होंने प्रभु से अरदास की कि "संसार में कहीं भी युद्ध न हो, निर्दोष लोगों की जान न जाए और हर देश में भाईचारा व शांति कायम रहे।" उन्होंने बताया कि वे इसी संकल्प के साथ देव यात्रा पर निकले हैं, ताकि आध्यात्मिक ऊर्जा के माध्यम से विश्व में सकारात्मक संदेश फैलाया जा सके।

राजनीतिक भविष्यवाणियाँ और क्षेत्रीय आगमन

इस दौरान डॉक्टर अगोरी शैलेन्द्र नाथ ने राजनीतिक बयान भी दिया। उन्होंने आगामी समय में पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि वहां राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिलेगा। वही महाकाल सेना के संरक्षक, पूर्व अध्यक्ष स्वामी आलोक गिरी महाराज मौजूद रहे। नाथद्वारा में उनके आगमन पर स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। उन्होंने सभी से शांति, सद्भाव और आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story