आमेट उपखंड के आगरिया ग्राम में आगरिया मंडल का हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी का उत्साह देखते ही बनता था। भोजन प्रसादी, शोभायात्रा और कलश यात्रा में लगभग 7000 के लगभग धर्म प्रेमी उपस्थित थे।


भव्य कलश यात्रा और झांकियां

  • आगरिया वाडा स्कूल के खेल मैदान से कलश यात्रा प्रारंभ हुई।
  • श्रद्धा का इतना सैलाब उमड़ा कि लगभग 3000 के लगभग महिलाएं कलश लेने के लिए उपस्थित हुई, लेकिन 1100 महिलाओं को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ।
  • इसके पश्चात शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें डीजे, बैंड बाजा और मसूरी ढोल के साथ ही विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही।
  • विशेष रूप से रिया एंड पार्टी की झांकी और विभिन्न स्कूलों की झाकियां भी आकर्षण का केंद्र रही।

धर्म सभा और संगठन का संदेश

शोभायात्रा के पश्चात धर्म सभा हुई। जिसमें बंसी प्रसाद विभाग बौद्धिक प्रमुख ने सभी हिंदुओं को संगठित रहकर कार्य करने का आव्हान किया। उन्होंने हिंदूओ पर हुए अत्याचार के बारे में विस्तार से बताया।

"आने वाले समय में हिंदुओं को संगठित रहकर एकता का परिचय दें।"

धर्म सभा में सभी को आनन्द आ गया, जिसमें सभी ने आनन्द पूर्वक भोजन का आनन्द लिया।


सम्मिलित क्षेत्र और ग्राम

हिंदू सम्मेलन में आगरिया मण्डल के विभिन्न गांवों से लोगों ने भाग लिया:

  • आगरिया और आगरिया वाडा
  • मोडारडा का खेड़ा
  • हवाला दोवड़ा
  • भाकरोदा
  • भगवान पूरा
  • कोटडी पर्वती आदि
Updated On
Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story