नगर स्थित श्री जयसिंह श्याम गोशाला में शुक्रवार को आदित्य वीर सिंह चुंडावत की पंचम पुण्यतिथि पर गौसेवा का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिवंगत आदित्य वीर सिंह चुंडावत की स्मृति में 12100 रुपये की हरी घास गोमाता को अर्पित की गई।

पशुपालन विभाग से संयुक्त निदेशक पद से सेवानिवृत्त सेलागुड़ा (आमेट) निवासी लक्ष्मण सिंह चुंडावत ने सपरिवार गोशाला पहुंचकर पुत्र की पांचवीं पुण्यतिथि पर गौसेवा की। परिजनों ने गोमाता के यार्ड में जाकर अपने हाथों से गोसेवा करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान आदित्य वीर सिंह चुंडावत के परिजन विजय सिंह, उदय सिंह, भाई अक्षयवीर, बहिन विन्दत्त्या राजे, गोशाला सचिव मदन लाल पुरोहित, व्यवस्थापक मनोहर लाल शर्मा तथा गोशाला के सेवादार उपस्थित रहे।

गौसेवा के माध्यम से आयोजित यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम सामाजिक सरोकार, पारिवारिक संस्कार और गोसंरक्षण के प्रति समर्पण का प्रतीक बना रहा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story