राजसमन्द जिला अध्यक्ष का भव्य इस्तकबाल

रेलमगरा। राजसमन्द जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह का रेलमगरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटड़ी में मुस्लिम समुदाय की ओर से मस्जिद परिसर में इस्तकबाल किया गया। इस दौरान पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। कोटड़ी के मौलाना हाजी फुरान तस्लीम ने उन्हें साफा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गणपत सिंह चौहान, स्थानीय निवासी, मुस्लिम समाज के लोग तथा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आदित्य प्रताप सिंह का संबोधन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि:

  • "पाँच साल पहले तक उनकी राजनीति में आने की इच्छा नहीं थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पंचायत समिति सदस्य का टिकट दिया।"
  • "कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर वे चुनाव जीते और प्रधान बने।"
  • "वे स्वयं को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें कम उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारियां मिलीं।"
  • "बुजुर्गों के आशीर्वाद और युवाओं के सहयोग से प्रधान पद पर रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाए और आगे भी मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।"

सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

मौलाना फुरान तस्लीम ने कहा कि:

"चौहान परिवार को क्षेत्र में उनके व्यवहार और कार्यों के लिए सम्मान मिलता है। उम्मीद है कि आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बने और आदित्य प्रताप सिंह को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिले, जिससे क्षेत्र और गांव का नाम रोशन हो सके।"

आदित्य प्रताप का परिवार सभी धर्मों और समुदायों को साथ लेकर चलता है; प्रधान रहते हुए उन्होंने मस्जिद परिसर में छत डलवाई थी, जो सांप्रदायिक सौहार्द का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कुछ नेता धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं, लेकिन आदित्य प्रताप सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं, जो सर्वधर्म सद्भाव की भावना को मजबूत करता है।

उपस्थित अतिथि एवं कार्यकर्ता

इस अवसर पर निम्नलिखित महानुभाव एवं ग्रामीण मौजूद रहे:

  • गणपत सिंह चौहान, प्रभु लाल जाट, मुकेश जाट, भेरू लाल जाट आंजना, हितेश मेनारिया।
  • प्रताप सिंह, राजमल कीर, छगन कीर, राजमल सेन, देवीलाल टेलर, लादू लाल कीर।
  • कन्हैया लाल मीणा, लेहरू लाल सालवी, लक्ष्मी लाल गोठवाल।
  • रहीम बक्ष, मुनीर मोहम्मद, मागु खान, यूसुफ मोहम्मद, आजाद, आयुब मोहम्मद।
  • शमशुद्दीन, नियाज मोहम्मद, अकबर मोहम्मद, अब्बास मोहम्मद, अब्दुल मोहम्मद, मोहम्मद शरीफ।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story