नाथद्वारा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जिला राजसमंद नगर इकाई नाथद्वारा द्वारा आज शनिवार को आंगनवाड़ी केंद्र पर गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 70 विद्यार्थियों को ऊनी वस्त्र एवं स्वेटर वितरित किए गए, साथ ही भगवान श्रीनाथजी का प्रसाद और बिस्किट भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में जिला प्रमुख गिरिजेश पाराशर, जिला संयोजक गोपाल कुमावत, नगर मंत्री निकिता भट्ट सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को दो सत्रों में संपन्न किया गया। प्रथम सत्र में जिला प्रमुख गिरिजेश पाराशर ने गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन, उनके विचारों और राष्ट्र के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही कार्यक्रम संयोजक हिमांशु गुर्जर ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

द्वितीय सत्र में जिला संयोजक गोपाल कुमावत ने गुरु गोविंद सिंह जी और उनके परिवार द्वारा देश और धर्म की रक्षा के लिए किए गए अनेक बलिदानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इतिहास और उसकी विकास यात्रा के बारे में भी विस्तार से बताया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं को वस्त्र और स्वेटर वितरित कर कार्यक्रम का सफल समापन किया गया। इस अवसर पर नगर सह मंत्री हिमांशु गुर्जर, अर्पित गुर्जर, यश जाट परी पालीवाल, कार्यकर्ता श्रीजी का गुर्जर, प्रियंका प्रजापत, पूनम रेगर, सुरेंद्र सिंह डुलावत, अंकिता सैनी, ध्रुव जोशी सहित एबीवीपी के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम ने न केवल बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा किया, बल्कि गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन और उनके आदर्शों के महत्व को भी उजागर किया। सेवा और सम्मान के इस आयोजन ने नाथद्वारा में विद्यार्थियों और समुदाय के बीच सामाजिक जिम्मेदारी और सामूहिक योगदान की भावना को और मजबूत किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story