अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान का सदस्यता अभियान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पूर्व उपशाखा आमेट के अध्यक्ष मुकेश वैष्णव के नेतृत्व में नगरपालिका क्षेत्र में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान नगरपालिका क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षकों से व्यापक संपर्क कर उन्हें अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान की वार्षिक सदस्यता ग्रहण करवाई गई।

पूर्व अध्यक्ष मुकेश वैष्णव ने बताया कि इस अभियान के तहत शिक्षकों की विभिन्न मांगों का प्रपत्र तैयार किया गया, जिसे संगठन के माध्यम से निस्तारण करवाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने “मेरा विद्यालय मेरा स्वाभिमान” व “मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ” अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए संगठन की वार्षिक योजना पर भी प्रकाश डाला। साथ ही सभी शिक्षकों को संगठन को एक मजबूत स्तंभ के रूप में स्थापित करने हेतु सक्रिय सहयोग के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल प्राचार्य निलेश कुमार खटीक, पीएम श्री राउमावि के प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, कमलेश कुमार, पूर्व मंत्री रघुवीर सिंह चुण्डावत, राखी आर्य, रेखा जीनगर, लक्ष्मण लाल गुर्जर, महिला मंत्री निधि निमेष, महिला शिक्षक प्रतिनिधि नलिना चोरड़िया, कल्पना शर्मा, मीरा सैनी, पूजा शर्मा, सुरभि, सुरेखा त्रिपाठी, जगदीश चन्द्र जोशी, गणपत लाल चौधरी, प्रेमचंद सालवी, कानसिंह रावल, जितेंद्र कुमार शर्मा, मंजू शर्मा, धनोप सिंह, पूजा चौधरी, नरेश साफेला, मुन्नी सैनी, अंजनी कुमार, छोटु लाल जीनगर, दुर्गेश छीपा, विजय लक्ष्मी, कोमल कंवर राठौड़, चंद्रकला शर्मा, शीला मीणा, भैरुलाल जीनगर, रुपसिंह फागणा, रौनक मेवाड़ा, कुलदीप सिंह सोलंकी सहित अनेक शिक्षकों ने सशुल्क सदस्यता ग्रहण की।

अभियान के समापन पर शिक्षकों ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया, जिससे शिक्षा क्षेत्र में उनकी समस्याओं के समाधान और अधिकारों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जा सके।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story