अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में आयोजित परिषद सार-संभाल यात्रा के अंतर्गत राष्ट्रीय सहमंत्री द्वितीय श्री अंकुर लुणिया का आमेट आगमन हुआ। इस अवसर पर तेरापंथ सभा भवन में आयोजित बैठक में परिषद की वर्तमान गतिविधियों, आगामी योजनाओं और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुआ। इस दौरान उपासक चंद्र प्रकाश मेहता व उपासक कमल जैन की गरिमामय उपस्थिति रही। बैठक में परिषद की शाखा के कार्यों की समीक्षा करते हुए नियमित गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष चर्चा की गई।

इस अवसर पर अभातेयुप वेस्ट ज़ोन कोऑर्डिनेटर संदीप हिंगड़, नॉर्थ ज़ोन कोऑर्डिनेटर जितेश पोखरणा, यात्रा संयोजक एवं शाखा प्रभारी भूपेश खमेसरा, अशोक चोरड़िया, अभातेयुप पूर्व साथी प्रवीण ओस्तवाल, वर्तमान अभातेयुप साथी अजीत छाजेड़, तेरापंथ सभा आमेट के कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल गेलड़ा, सभा मंत्री ज्ञानेश्वर मेहता तथा JTN प्रतिनिधि पवन कच्छारा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में तेयुप आमेट के अध्यक्ष विपुल पितलिया, मंत्री हेमंत भंडारी, परामर्शक राजेश पितलिया, संजय बोहरा, कोषाध्यक्ष ललित छाजेड़, मुकेश चपलोत, मनीष ढीलीवाल, योगेश ढीलीवाल, विशाल पितलिया, गौरव श्रीमाल, अंकुश छाजेड़, ऋषभ श्रीमाल सहित अनेक परिषद साथियों ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान सभी साथियों ने प्रतिदिन सायंकालीन अर्हत वंदना में सहभागिता करने, मंत्र दीक्षा कार्यक्रम को सफल बनाने, राष्ट्रीय अधिवेशन में अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने, त्यागी गुरुवार के अंतर्गत जमीकंद त्याग का संकल्प निभाने, युवा वाहिनी की गतिविधियों में सक्रिय रहने, CPS कार्यशाला में सहभागिता करने, MBDD – रक्तदान कर्तव्यम अभियान को सफल बनाने तथा प्रत्येक शनिवार सामायिक करने का सामूहिक संकल्प लिया।

परिषद सार-संभाल यात्रा के माध्यम से संगठन की गतिविधियों की समीक्षा और आगामी योजनाओं को लेकर आमेट शाखा में आयोजित यह बैठक परिषद कार्यों को गति देने और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण रही। कार्यक्रम की जानकारी JTN प्रतिनिधि पवन कच्छारा ने दी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story