महावीर इंटरनेशनल आमेट के सेवा-समर्पण के अनेकों कार्यों से जुड़े अध्यक्ष वीर अभय कुमार गेलड़ा के जन्मदिवस के अवसर पर नंदी गौशाला में गौसेवा का प्रेरणादायी आयोजन किया गया। सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य में गौभक्तों ने गौमाता को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर सेवा, करुणा और जीवदया का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 संत श्री सीताराम जी महाराज का मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ। अपने आशीर्वचन में उन्होंने गौसेवा को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा एवं मानव जीवन का महत्वपूर्ण धर्म बताते हुए सभी को नियमित रूप से गौसेवा, जीवदया और परोपकार के कार्यों से जुड़ने का संदेश दिया।

इस अवसर पर तेरापंथ सभा अध्यक्ष यशवंत कुमार चोरड़िया, कार्याध्यक्ष निर्मल गेलड़ा, संस्था मंत्री सतीश सोनी, राजसमंद जॉन सचिव ज्ञानेश्वर मेहता, ई-चौपाल सुभाष कोठारी, महेंद्र बोहरा, हस्तीमल पामेचा, पारसमल पामेचा, बाबूलाल लोढ़ा, ललित छाजेड़, अशोक गांधी, मनीष ढिलीवाल, मनीष जैन, राजेंद्र डांगी, भीखम खाब्या, मुकेश चपलोत, चंदनमल बोहरा, विनोद चोरड़िया, पवन कच्छारा, रमेश गेलड़ा, धीरज पालीवाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मैत्री वीरा अध्यक्ष मनीषा छाजेड़, मंत्री मनीषा डांगी, सुनीता गेलड़ा, सुशील लोढ़ा, लीला देवी ढिलीवाल, कमला देवी भरसारिया, प्रकाश देवी ढिलीवाल, सुमीता चोरड़िया, अनीता छाजेड़ आदि ने भी गौसेवा में सहभागिता निभाई। गौशाला में सेवा कार्य के दौरान सुरेश कुमावत, पुष्कर पारीक एवं रघुनाथ सिंह का विशेष सहयोग रहा।

उपस्थित सभी जनों ने वीर अभय कुमार गेलड़ा के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। लोगों ने जन्मदिवस को सामाजिक सेवा एवं गौसेवा के माध्यम से मनाने की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को भी सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष वीर अभय कुमार गेलड़ा द्वारा उपस्थित सभी जनों के लिए गौशाला परिसर में अल्पाहार की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम की जानकारी संस्था मीडिया प्रभारी वीर पवन कच्छारा ने दी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story