आईडाणा। आमेट में महावीर इंटरनेशनल आमेट और अलख नयन मंदिर नेत्र संस्था के संयुक्त प्रयास से मार्बल एसोसिएशन आईडाणा में एक विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और प्रार्थना “भावना दिन रात मेरी सब सुखी संसार हो” के साथ हुआ, जिसने मौके की गरिमा और आध्यात्मिक वातावरण को और गहरा किया।

महावीर इंटरनेशनल संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। ऐसे शिविरों से न केवल जरूरतमंदों को समय पर उपचार मिलता है, बल्कि अंधत्व की रोकथाम में भी मदद मिलती है। ग्रामवासियों ने संस्था के इस प्रयास की खुले दिल से सराहना की।

शिविर के आयोजन में स्वर्गीय सोहन बाई एवं स्वर्गीय बस्ती मल भरसारिया की स्मृति में अरविंद कुमार, विमल कुमार और जिनेश कुमार भरसारिया द्वारा अनुदान सहयोग प्रदान किया गया। शिविर में राजस्थान के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रतन सिंह, स्टाफ प्रेमलता मेघवाल और प्रेरणा माली ने मिलकर कुल 120 रोगियों की जांच की। वहीं 27 मरीजों को ऑपरेशन हेतु अलख नयन मंदिर हॉस्पिटल, उदयपुर भेजा गया, जहाँ उन्हें बिना टाके के ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा दी जाएगी।

इस अवसर पर संस्था के राजसमंद जॉन सेक्रेटरी ज्ञानेश्वर मेहता, अध्यक्ष अभय कुमार गेलडा, मंत्री सतीश सोनी, महेंद्र कुमार बोहरा, हस्तीमल पामेचा, अरविंद भरसारिया, पारसमल पामेचा, महेंद्र कुमार हिरण, मुकेश चपलोत, सुभाष कोठारी, कमलेश कोठारी, अशोक पितलिया, विकास खटोड़, राजू डांगी, नरेंद्र बडाला, विनोद चौरडिया, विनोद चंडालिया, मनीष ढिलिवाल, पवन कच्छारा और मैत्री वीरा अध्यक्ष मनीषा छाजेड़, मंत्री मनीषा डांगी व कमल रानी भरसारिया सहित अनेक सदस्यों ने विशेष सहयोग प्रदान किया। मार्बल व्यवसायी धर्मेश कोठारी, महेंद्र लोढ़ा और जितेंद्र कोठारी भी शिविर में उपस्थित रहे।

आईडाणा से किशन राव, चैन सिंह राव, लक्ष्मण सिंह राव, महेंद्र सिंह राव और भैरू सिंह राव ने भी इस सामाजिक पहल में सक्रिय सहयोग दिया। संस्था द्वारा सभी आगंतुकों का ऊपरणा द्वारा स्वागत और अभिनंदन किया गया। शिविर समापन पर संस्था मंत्री सतीश सोनी ने मार्बल एसोसिएशन के पदाधिकारी, डॉक्टर स्टाफ, संस्था सदस्यों और ग्रामवासियों का धन्यवाद व्यक्त किया। यह जानकारी संस्था मीडिया प्रभारी पवन कच्छारा ने साझा की।

इस निःशुल्क नेत्र जांच शिविर ने स्थानीय समाज में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ाने के साथ ही अंधत्व जैसी गंभीर समस्याओं के रोकथाम में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story