आमेट। न्याय की ड्योढ़ी पर विश्वास लेकर आने वाले हर पीड़ित को न्याय दिलाना और समाज में उसका खोया हुआ सम्मान बहाल करना ही एक सफल अधिवक्ता की असली पहचान है। यह सारगर्भित विचार आमेट के पूर्व राजपरिवार सदस्य रावत जयवर्द्धन सिंह चुंडावत ने शुक्रवार को आमेट न्यायालय परिसर में आयोजित बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान व्यक्त किए। गरिमापूर्ण वातावरण और मेवाड़ी आन-बान-शान के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायिक मर्यादाओं और अधिवक्ताओं के सामाजिक दायित्वों का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का विधिवत आगाह मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात बार एसोसिएशन की ओर से आए हुए अतिथियों का मेवाड़ी परंपरा के अनुसार उपरणा और गौरवशाली मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रावत जयवर्द्धन सिंह ने अपने संबोधन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए इस बात पर जोर दिया कि अधिवक्ता समाज और न्यायपालिका के बीच की वह महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिन पर आमजन अटूट भरोसा करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगी।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपखण्ड अधिकारी गोविंद सिंह रतनू, कुँवर मयूरध्वज सिंह देवगढ़, जिला उद्योग केंद्र राजसमंद के महाप्रबंधक भानु प्रताप सिंह राणावत, जिलोला ठाकुर दिलीप सिंह चुंडावत, कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह, तहसीलदार पारसमल राणा, सरदारगढ़ तहसीलदार पारसमल बुनकर, थाना अधिकारी ओम सिंह चुंडावत, और नगरपालिका ईओ देवी सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। साथ ही राजसमन्द बार अध्यक्ष जयदेव कच्छावा, सचिव नरोत्तम पालीवाल, और सहायक विकास अधिकारी सुनील त्रिवेदी ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

समारोह का मुख्य आकर्षण शपथ ग्रहण की रस्म रही, जहाँ सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय टांक ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चुंडावत सहित पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता प्रहलाद सिंह चुंडावत ने कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा बार भवन के विस्तार हेतु 5 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा का स्वागत करते हुए इसे अधिवक्ताओं की सुविधाओं के लिए एक बड़ा कदम बताया।

न्यायिक सेवा और वकालत के पेशे में अपने गौरवमयी 25 वर्ष पूर्ण करने वाले पांच अनुभवी अधिवक्ताओं— गिरीश चंद्र पुरोहित, मुकेश देवपुरा, किशन लाल शर्मा, शराफत हुसैन और प्रहलाद सिंह चुंडावत को उनकी दीर्घकालीन सेवाओं के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख सलाहकार प्रदीप सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष मनोहरलाल खटीक, सचिव मोहम्मद नूर, कोषाध्यक्ष प्रभु प्रकाश सिंह पंवार, विनोद मेवाडा, संदीप वैष्णव, सत्य नारायण व्यास, विकास शर्मा, प्रमोद लक्षकार, डाल चंद्र जाट, समुन्द्र सिंह चुण्डावत, धर्मेश शर्मा सहित बार के समस्त अधिवक्तागण मौजूद रहे। यह आयोजन न केवल बार एसोसिएशन की नई शुरुआत का प्रतीक बना, बल्कि न्यायिक जगत की एकजुटता और लोककल्याण के संकल्प को भी मजबूती दे गया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story