आमेट। शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव की बयार और छात्र-अभिभावक जुड़ाव को नया आयाम देते हुए कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मित्र मंडल परिसर में एक भव्य मेगा पीटीएम (अभिभावक-शिक्षक बैठक) का आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल एक औपचारिक बैठक न रहकर शिक्षा की गुणवत्ता और छात्र विकास पर संवाद का एक सशक्त मंच बनकर उभरा, जहाँ अभिभावकों ने अपने लाड़लों की शैक्षिक दक्षता और प्रगति का बारीकी से अवलोकन किया।

प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में शिक्षा के गिरते स्तर की चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर गंभीर मंथन हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी, प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा, रुप सिंह फागणा और दिलीप सिंह उपस्थित रहे, जिन्होंने शिक्षा की मशाल को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए प्रभारी शिक्षक मुकेश वैष्णव ने उपस्थित अभिभावकों के समक्ष दक्षता आधारित आकलन (प्रथम) की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने 'प्रखर राजस्थान' अभियान, वर्कबुक के उपयोग, नियमित गृहकार्य जांच और विभिन्न लिखित परीक्षाओं के परिणामों पर विस्तार से चर्चा की। वैष्णव ने आगामी बोर्ड और वार्षिक परीक्षाओं की रणनीतियों को साझा करते हुए इस बात पर विशेष जोर दिया कि बच्चों का विद्यालय में अधिकतम ठहराव सुनिश्चित करना उनकी सफलता की पहली सीढ़ी है।

प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने पीएम श्री विद्यालय की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए विद्यालय में संचालित विभिन्न आधुनिक गतिविधियों और सरकार द्वारा विद्यार्थियों के हित में चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय का परिसर उस समय उत्साह से भर गया जब बालवाड़ी और कक्षा 1 से 5 तक के नन्हे विद्यार्थियों को टीएलएम (शिक्षण अधिगम सामग्री) योजना के अंतर्गत स्कूल बैग और अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की गई। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और अभिभावकों ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की।

इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक समागम में प्राध्यापक राखी आर्य, मनोज कुमार शर्मा, रेखा जीनगर, नवल सिंह, लक्ष्मण लाल गुर्जर, निलम शर्मा, भगवती लाल धाभई, रामावतार सैनी और भैरुलाल जीनगर ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। साथ ही नलिना चोरड़िया, कल्पना शर्मा, मीरा सैनी, पूजा शर्मा, रौनक मेवाड़ा, सर्वेश्वर सालवी, बालकृष्ण आमेटा, कुलदीप सिंह सोलंकी और सुरभि छीपा सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। यह मेगा पीटीएम शिक्षा के प्रति समुदाय की जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करने के संकल्प के साथ संपन्न हुई।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story