केलवा। संपूर्ण मेवाड़ अंचल में '24 श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिति' द्वारा संचालित परिवार परिचय एवं जनगणना अभियान का विधिवत शुभारंभ ग्राम केलवा स्थित श्री गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समाजहित के इस पुनीत कार्य को गति देने का संकल्प लिया।

बैठक में 24 श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिति के अध्यक्ष बद्रीलाल पालीवाल (केलवा), संगठन मंत्री प्रकाश पालीवाल (पर्वतखेड़ी), सेवा समिति सदस्य जानकीलाल व्यास, युवा संयोजक मनोज पालीवाल (भगवान्दा), युवा समाजसेवी गिरिराज व्यास (मुंडोल), नरेश पालीवाल (देवियों की मेरडा), लव पालीवाल (गणेश नगर, जावद) तथा धोइंदा अध्यक्ष हितेश पालीवाल एवं उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान युवा संयोजक मनोज पालीवाल ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि मेवाड़ क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों में अब तक जनसंपर्क किया जा चुका है, जिसमें समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों का अभूतपूर्व उत्साह एवं सहयोग प्राप्त हुआ है।

समाजसेवी रामचंद्र पालीवाल, किशन पालीवाल एवं राजकुमार पालीवाल ने समाज द्वारा लिए गए सकारात्मक निर्णयों पर प्रकाश डाला। वहीं, नवयुवक मंडल अध्यक्ष कमलेश पालीवाल, सत्यनारायण पालीवाल एवं पूर्व अध्यक्ष मनीष पालीवाल ने युवाओं का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर इस जनगणना अभियान को सफल बनाएं। वरिष्ठ समाजजन बद्रीलाल, रामचंद्र, किशन एवं राजकुमार पालीवाल ने संगठन की मजबूती और समाज उत्थान के लिए बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए।

ग्राम केलवा में अभियान के सफल संचालन हेतु कमलेश पालीवाल, सत्यनारायण पालीवाल, गोपाल पालीवाल, मनीष पालीवाल, भरत पालीवाल, विजय पालीवाल, मूलशंकर पालीवाल, राजकुमार पालीवाल, करण पालीवाल, राहुल पालीवाल, दिनेश पालीवाल एवं विनोद पालीवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम के अंत में अभियान के पोस्टर का विमोचन कर विधिवत रूप से अभियान का आगाज किया गया। राजकुमार पालीवाल एवं कमलेश पालीवाल ने सभी अतिथियों और समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। इस बैठक में समाज की वरिष्ठ एवं युवाशक्ति की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिसने समाज की एकजुटता को एक नया आयाम दिया।

Bharat Kumar Rajak, Rajsamand

Bharat Kumar Rajak, Rajsamand

नाम: भरत कुमार रजक

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: केलवा (राजसमंद, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): शिक्षा, सोशल एक्टिविटी (सामाजिक गतिविधियां) और एजुकेशन

अनुभव: 12 वर्ष

परिचय 

भरत कुमार रजक 'प्रातः काल' समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र केलवा है। वह नियमित रूप से शिक्षा (एजुकेशन), शैक्षणिक व्यवस्थाओं, स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक गतिविधियों (सोशल एक्टिविटी) से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार रजक को मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में 12 वर्षों का लंबा अनुभव है। पिछले एक दशक से अधिक समय से वह क्षेत्र की खबरों और जनहित के मुद्दों को लगातार कवर कर रहे हैं।

Next Story