डीडवाना स्कूल के छात्र विकास सालवी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, लौटाया रुपयों से भरा पर्स
कक्षा 9 के छात्र विकास सालवी को रास्ते में मिला 1204 रुपये और महत्वपूर्ण दस्तावेजों वाला पर्स, शिक्षकों की मदद से मूल मालिक त्रिलोक सिंह को लौटाया।

डीडवाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र विकास सालवी और शिक्षकों की उपस्थिति में त्रिलोक सिंह को उनका खोया हुआ पर्स और दस्तावेज लौटाते हुए।
घटना का विवरण
आमेट, 18 फरवरी 2026 को घर से विद्यालय आते समय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डीडवाना के विद्यार्थी विकास सालवी कक्षा 9 को चावंड खेड़ा के समीप रास्ते में एक पर्स मिला।
शिक्षक को सुपुर्दगी और पर्स की जांच
- छात्र ने विद्यालय में आकर शिक्षक अशोक कुमार मीणा को पर्स दिया।
- शिक्षक द्वारा पर्स को खोलने पर उसमें 1204 रुपए मिले।
- पर्स में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड और एटीएम कार्ड आदि ओरिजिनल डॉक्यूमेंट मिले।
दस्तावेजों से पहचान और संपर्क
आधार कार्ड से यह पर्स त्रिलोक सिंह निवासी कायमपुरा अजमेर का होना पाया गया, जो हाल में बनासकांठा माइंस भचेड़िया में कार्यरत है। विद्यालय के शिक्षकों के अथक प्रयास से त्रिलोक सिंह का संपर्क सूत्र निकालकर उन्हें डीडवाना विद्यालय में बुलाया गया।
सम्मान और प्रोत्साहन
स्टाफ साथियों द्वारा उनका खोया हुआ पर्स उन्हें लौटाया गया। पर्स और समस्त डॉक्यूमेंट व्यवस्थित मिलने पर त्रिलोक सिंह ने ईमानदार विद्यार्थी विकास सालवी को अपनी खुशी से ₹500 पारितोषिक स्वरूप नकद इनाम दिया।
विद्यालय का संदेश
कार्यवाहक प्रधानाचार्य चंद्रवीर सिंह और स्टाफ साथियों ने "अन्य विद्यार्थियों को भी इसी तरह ईमानदारी रखने की सीख दी।"

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
