गंगापुर सिटी/कोटा, मदन मोहन गर्ग। मोक्षदा एकादशी और श्रीमद्भगवद्गीता जयंती के पावन अवसर पर कोटा में एक दिव्य और भक्ति पूर्ण आयोजन का आयोजन किया गया। श्री गीता सत्संग आश्रम समिति, कोटा द्वारा आयोजित चार दिवसीय सत्संग एवं ज्ञान प्रवाह कार्यक्रमों के बीच वरिष्ठ समाजसेवी एवं होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. लोकमणि गुप्ता ने सहज हिंदी में टीका कृत श्रीमद्भगवद्गीता के द्वितीय खण्ड का भव्य विमोचन किया।

इस समारोह में श्री गीता जयंती आश्रम समिति के महामंत्री रामेश्वर प्रसाद विजय और मुख्य संयोजक भगवती प्रसाद खण्डेलवाल मोरपा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देशभर से पधारे संतों ने आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रयागराज से आए श्रीमद्भगवद्गीता मनीषी पूज्य संत श्री सर्वेश प्रपन्नाचार्य महाराज, वृन्दावन के श्री गंगा शरणं आश्रम से आचार्य श्री योगेश्वर महाराज और मचलाना आलोट के राष्ट्रीय चिंतक गोभक्त श्री राम जी राम महाराज ने हेमाक्षी पब्लिकेशन, सीकर द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का भावपूर्ण विमोचन कर उपस्थित श्रोताओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान की।

डॉ. लोकमणि गुप्ता एवं डॉ. खुश्बू गुप्ता के लेखन, वाचन और निशुल्क वितरण के निरंतर प्रयासों को संतों ने आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणास्पद कार्य बताया। समारोह में श्री गीता सत्संग आश्रम समिति के सह मंत्री महेन्द्र कुमार मित्तल और अन्य कार्यकारिणी सदस्य एवं श्रीमती अर्चना गुप्ता ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

विमोचन के पश्चात चिरंजीव परिवार ने सभी उपस्थित श्रोताओं को "श्री कृष्ण भगवान के दिव्य संदेश – द्वितीय खण्ड" पुस्तक स्वाध्याय हेतु निशुल्क भेंट की, जिससे धर्म, भक्ति और ज्ञानार्जन का अवसर सभी को प्राप्त हुआ। इस आयोजन ने न केवल गीता ज्ञान के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि युवाओं में आध्यात्मिक जागरूकता एवं जीवन-दृष्टि को भी सशक्त किया।

Updated On
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story