तेरापंथ युवक परिषद आमेट की कमान अब विपुल पीतलिया के हाथों में

तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) आमेट के वार्षिक अधिवेशन में संगठन के नए नेतृत्व का सर्वसम्मति से चयन करते हुए विपुल पीतलिया को सत्र 2026-27 के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अधिवेशन का आयोजन तुलसी अमृत विद्यापीठ हिंदी मीडियम प्रांगण में हुआ, जहां परिषद के सदस्यों और पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के उच्चारण एवं तेयुप सदस्यों द्वारा विजय गीत के संगान के साथ हुआ। समारोह में सभा अध्यक्ष यशवंत चोरड़िया, महासभा सदस्य प्रवीण ओस्तवाल, मनोहरलाल पीतलिया, तेयुप संरक्षक अशोक कुमार गांधी, राजेश पीतलिया, संजय बोहरा, योगेश ढीलीवाल, विशाल पीतलिया और ललित छाजेड़ सहित अनेक गणमान्यजन मंचासीन रहे।
सभा अध्यक्ष यशवंत कुमार चोरड़िया ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। इसके बाद तेयुप अध्यक्ष योगेश ढीलीवाल ने अपने उद्बोधन में सभी संस्थाओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मंत्री विशाल पीतलिया ने वर्षभर की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष ललित छाजेड़ ने आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा सदन के समक्ष रखा। प्रस्तुत प्रतिवेदन एवं वित्तीय विवरण को सदन ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।
अधिवेशन के महत्वपूर्ण चरण में अध्यक्ष योगेश ढीलीवाल ने अपनी कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की और चुनाव प्रक्रिया की जिम्मेदारी चुनाव अधिकारियों यशवंत कुमार चोरड़िया, प्रवीण ओस्तवाल एवं अशोक कुमार गांधी को सौंपी। चुनाव अधिकारियों द्वारा नए अध्यक्ष के लिए नाम आमंत्रित किए जाने पर सदन ने सर्वसम्मति से विपुल पीतलिया का नाम प्रस्तावित किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने अनुमोदित करते हुए उन्हें सत्र 2026-27 के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया।
अधिवेशन में निर्मल गेलड़ा, मनसुखलाल बंब, प्रकाश बोहरा, मुकेश चपलोत, हिम्मत चोरड़िया, कमलेश चंडालिया, कमलेश मेहता, लोकेश ओस्तवाल, दीपक कोठारी, सुदीप छाजेड़, दीपक चोरड़िया, मनीष पीतलिया, विनोद रांका, रमेश गेलड़ा, आशीष धींग, हितेश धोखा, पिंटू लोढ़ा, शुभम बोहरा, शुभम श्रीमाल, अंकुश छाजेड़, गौरव श्रीमाल, कल्पेश कोठारी, नितिन डांगी, मुकेश गेलड़ा, राजेश श्रीमाल, प्रथम भंडारी, उदल पिछोलिया सहित महिला मंडल की पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
नवनियुक्त अध्यक्ष विपुल पीतलिया का उपस्थित सदस्यों ने हर्षध्वनि और अभिनंदन के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जेटीएन प्रतिनिधि पवन कच्छारा ने किया। अधिवेशन के माध्यम से परिषद ने संगठनात्मक एकता, पारदर्शिता और नए नेतृत्व के प्रति विश्वास का संदेश दिया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
