हम भी नाचेंगे, गाएंगे... वोट डालकर आएंगे: स्वीप अंतर्गत सतरंगी सप्ताह का रंगारंग आगाज
बारां जिले में अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत ‘हम भी नाचेंगे, गाएंगे – वोट डालकर आएंगे’ थीम पर सतरंगी सप्ताह का शुभारंभ हुआ। लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

बारां। लोकतंत्र के महापर्व को जन-जन का उत्सव बनाने के उद्देश्य से अंता विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिले में रविवार को स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत सात दिवसीय “सतरंगी सप्ताह” का शुभारंभ हुआ। ‘हम भी नाचेंगे, गाएंगे – वोट डालकर आएंगे’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम की शुरुआत लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई, जिसने मतदाता जागरूकता अभियान को उत्सव का रूप दे दिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) रोहिताश्व सिंह तोमर और सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के निर्देशन में आयोजित इस सप्ताह के प्रथम दिवस पर अंता विधानसभा क्षेत्र के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदान का संदेश दिया गया। स्वीप सह प्रभारी अमित भार्गव ने बताया कि उपखंड मुख्यालय अंता में एसडीओ हवाई सिंह यादव और बीडिओ राधेश्याम भील के मार्गदर्शन में शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर हाड़ौती भाषा में संवादों के साथ लोक नृत्य और नाट्य प्रस्तुति दी गई, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।
इसी प्रकार मांगरोल में उपखंड अधिकारी सौरभ भाम्बू, ईओ भावेश रजक और विकास अधिकारी सुरेश गोदारा के सानिध्य में मतदाता जागरूकता गीतों पर लोक नृत्य प्रस्तुत कर 11 नवंबर को होने वाले मतदान में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की गई। इस अवसर पर विशेष रूप से पीवीटीजी और ट्रांसजेंडर मतदाताओं से संवाद स्थापित कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में ईओ दीपक नागर, सीबीईओ ममता चौधरी, बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राएँ, तथा स्वीप टीम के सदस्य रामचरण मीणा, ओम मेरोठा, सुरभि खंडेलवाल और विकास मालव ने सक्रिय सहयोग दिया। वहीं राजीविका के डीपीएम राजीव तोमर ने बताया कि अंता क्षेत्र के विभिन्न ग्राम संगठनों में महिलाओं ने मेहंदी, रंगोली और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित किया।
सतरंगी सप्ताह का यह उत्सवपूर्ण आगाज न केवल चुनावी माहौल में रंग भर रहा है, बल्कि यह भी सिद्ध कर रहा है कि जनसहभागिता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के माध्यम से लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।
- "स्वीप कार्यक्रमसतरंगी सप्ताहअंता विधानसभा उपचुनावबारां समाचारमतदाता जागरूकताहम भी नाचेंगे गाएंगे वोट डालकर आएंगेरोहिताश्व सिंह तोमरराजवीर सिंह चौधरीअमित भार्गवअंता ब्लॉकमांगरोलमतदाता जागरूकता अभियानलोक नृत्यलोकतंत्र महापर्वvoter awareness BaranAnta by-election 2025sweep campaign RajasthanRajveer Singh ChoudharyAmit Bhargavavoter participation IndiaBaran collector news"

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
