छोटीसादड़ी। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। चोरी और नकबजनी के मामलों में वांछित आरोपी विजय मीणा (30) को गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

कोतवाली थाना अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि प्रार्थी दर्पण पटेल निवासी इंद्रा कॉलोनी ने 10 नवंबर को थाना प्रतापगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल 9 नवंबर की रात को घर के बाहर खड़ी थी, लेकिन अगले दिन सुबह उठने पर वह गायब पाई गई। आसपास की तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की और संदिग्ध विजय मीणा को तालाबखेड़ा थाना क्षेत्र से डिटेन किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का पीसी रिमांड प्राप्त कर, उसके निशानों के आधार पर चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की। पुलिस अब आरोपी विजय के अन्य साथियों की तलाश में लगी हुई है।

इस कार्रवाई से इलाके में चोरी और नकबजनी के मामलों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों के खिलाफ समय पर कार्रवाई की जा सके।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story