प्रतापगढ़। जिले में नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत धोलापानी थाना पुलिस ने वांछित आरोपी लक्ष्मण उर्फ लपटा को गिरफ्तार किया है।

घटना की शुरुआत 5 दिसंबर 2025 की रात हुई, जब प्रार्थी की नाबालिग पुत्री बिना किसी सूचना के घर से गायब हो गई। परिजनों द्वारा आस-पास के गांवों और रिश्तेदारों में तलाश की गई, लेकिन बालिका का कोई सुराग नहीं मिला। 6 दिसंबर को प्रार्थी ने थाना धोलापानी में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया और बालिका को सुरक्षित पाया। जांच में आरोपी लक्ष्मण उर्फ लपटा, पिता लोगर रावत, उम्र 19 वर्ष, निवासी जारी मगरी सिसोदिया का गुड़ा, सवना थाना भीण्डर जिला उदयपुर (वर्तमान निवास गड़ा फला डुमा तालाब, चंदा जी का गुड़ा, थाना कुण जिला सलुम्बर) के खिलाफ बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत अपराध प्रमाणित पाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, लक्ष्मण उर्फ लपटा पहले भी कानोड़ कस्बे में चोरी के मामले में जेल जा चुका है। इस गिरफ्तारी में धोलापानी थाना की विशेष टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में थानाधिकारी प्रवीण कुमार चारण, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक भंवरसिंह, कांस्टेबल अंबालाल, साइबर सेल के कांस्टेबल रमेशचन्द्र, कांस्टेबल रघुवीर सिंह, कांस्टेबल मुकेश, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह और कांस्टेबल सोहनलाल शामिल रहे।

यह गिरफ्तारी जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नाबालिगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस की तत्परता और कार्रवाई की क्षमता को दर्शाती है।

Updated On
Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story