मुंबई। नाथद्वारा के माननीय विधायक एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के प्रत्यक्ष वंशज महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़ के जन्मदिवस के पावन उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देलवाड़ा मंडल द्वारा एक अनूठी पहल करते हुए विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर को सेवा ही संगठन के मूलमंत्र के साथ मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

देलवाड़ा मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राणावत के कुशल दिशा-निर्देशन में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम स्थानीय गौशाला का रुख किया। वहां उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गौवंश की सेवा करते हुए गायों को पौष्टिक चारा एवं गुड़ खिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। सेवा के इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए भाजपा की टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देलवाड़ा पहुंची, जहां उन्होंने चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में उपचाराधीन मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ उन्हें फल, फ्रूट एवं बिस्किट वितरित किए गए। इसी कड़ी में मंडल द्वारा मेजरा चौराहे पर एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित स्थानीय महिलाओं को फल वितरित कर सेवा कार्य को विस्तार दिया गया।

आयोजन के मुख्य चरण में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतितिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने नाथद्वारा विधायक महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़ के यशस्वी, दीर्घायु एवं सदैव उत्तम व स्वस्थ जीवन की सामूहिक रूप से मंगल कामना की। इस संपूर्ण सेवापरक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह, नटराज सिंह, नरपत सिंह झाला, तौसीफ खान, भूरदास वैष्णव, प्रवीण पालीवाल, शंभूलाल खटीक,अमर सिंह राठोड़ नंला,रुप सिंह झाला कोटड़ी, जितेंद्र कुमार छाजेड़, कर्ण सिंह कालीवास, छोटु लाल यादव देलवाड़ा, अनिल काबरा देलवाड़ा , ईश्वर सिंह नेगडीया, प्रेम सिंह कालीवास, हरी सिंह कालीवास, महेंद्र सिंह सड़ाया, गजेंद्र सिंह नांदेला, तौसीफ तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अस्पताल प्रभारी डॉक्टर जीवन प्रकाश सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता निष्ठापूर्वक उपस्थित रहे।


Updated On
मनीष पालीवाल

मनीष पालीवाल

मनिष पालीवाल, मुंबई स्थित अनुभवी पत्रकार हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग में माहिर हैं। अपनी गहन जांच और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मनिष हमेशा ताजा और विश्वसनीय समाचार पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं। उनके लेखों में निष्पक्षता, तथ्यपरक विश्लेषण और स्थानीय घटनाओं की गहराई दिखाई देती है, जिससे पाठकों को समाचार का पूरा परिप्रेक्ष्य समझ में आता है। प्रात:काल में, मनिष पालीवाल की रिपोर्टिंग ने पाठकों के बीच विश्वास और लोकप्रियता दोनों ही अर्जित की है। मुलरुप से पालीवाल मेवाड़ नाथद्वारा क्षेत्र के केसुली गांव के निवासी है। यह दै.प्रात:काल के साथ 2003 से कार्यरत है।


Next Story